धनबाद में दलित नाबालिग की मांग में मुस्लिम युवक ने भरा सिंदूर, ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा
Dhanbad Love Jihad Row: धनबाद के निरसा में एक नाबालिग दलित किशोरी और मुस्लिम युवक के कथित विवाह को लेकर तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने इसे 'लव जिहाद' बतात ...और पढ़ें

हंगामे की सूचना पर रंगामाटी-सिंहपुर गांव में पहुंची पुलिस।
जागरण संवाददाता, निरसा (धनबाद)। Nir Love Jihad Row: निरसा थाना क्षेत्र के रंगामाटी-सिंहपुर गांव में एक नाबालिग दलित किशोरी और मुस्लिम युवक के कथित विवाह को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए विरोध जताया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई।
ग्रामीणों का आरोप है कि युवक ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और मांग में सिंदूर भरकर घर ले आया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। पूछताछ के दौरान किशोरी ने स्वयं को अनाथ बताया, जिससे ग्रामीणों के बीच संदेह और गहरा गया तथा माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय बुद्धिजीवियों ने एसडीपीओ रजत मणिक बाखला और थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित थाना लाकर पूछताछ शुरू की। किशोरी की उम्र की पुष्टि और उसके परिजनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
चूंकि मामला दो समुदायों से जुड़ा बताया जा रहा है, प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी की जा रही है।