धनबाद के निरसा में मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज
धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में शीतल पूजा मेले से लौट रहे 19 वर्षीय बिट्टू धीवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें
-1773298097043_m.webp)
मृतक युवक का फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, निरसा(धनबाद)। निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में शीतल पूजा के उपलक्ष में लगे मेला घूमने गए गोपालगंज निवासी 19 वर्षीय बिट्टू धीवर की पांड्रा गांव निवासी अरूप धीवर, विक्रम धीवर, मलिंगा बाउरी एवं तीन अज्ञात युवकों ने एमपीएल प्लांट जाने वाले रेलवे लाइन के पुलिया के नीचे से बहने वाले जोरिया में पीट-पीटकर तथा डुबोकर कर बुधवार की रात्रि हत्या कर दी। इस संबंध में मृतक के स्वजनों द्वारा निरसा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के फुफरे भाई पांड्रा निवासी रोहित धीवर ने बताया कि मैं एवं अरूप धीवर दोनों पोद्दारडीह हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा देने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरबा हाई स्कूल गए हुए थे। इस दौरान अरुप धीवर के साथ नोक झोंक हुई थी। बुधवार की रात्रि मैं अपने ममेरे भाई के साथ मेला देखने जा रहा था।

(घटनास्थल पर पड़ा जूता चप्पल
वहीं अरुप अपने साथियों के साथ लौट रहा था। एमपीएल रेलवे प्लांट जाने वाले रेलवे लाइन के पुलिया के समक्ष हम लोगों के साथ मारपीट करने लगा। उन लोगों ने बिट्टू धीवर की हरदम पिटाई करने के बाद उसे वहां से बहने वाली जोरिया (नाला) में डुबो डुबोकर मारने लगा।
उपरोक्त तीनों के साथ अन्य भी तीन युवक थे जिन्हें मैं शक्ल से पहचान सकता हूं। मैं मामले की जानकारी मोबाइल पर अपने घर वालों को दी। घर वाले पहुंचने उसके पूर्व ही वह लोग भाग निकले। घायल बिट्टू को लेकर हम लोग अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।