एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह बने डीवीसी के अंतरिम चेयरमैन, दो माह संभालेंगे पदभार
Damoda Valley Corporation: एस सुरेश कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह को डीवीसी चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ...और पढ़ें

NTPC के चेयरमैन गुरदीप सिंह। (फाइल फोटो)
HighLights
डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार 31 मई को सेवानिवृत्त।
गुरदीप सिंह को डीवीसी चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार।
1 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक संभालेंगे कार्यभार।
संजय बर्मन, पंचेत(धनबाद)। डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार 31 मई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) के चेयरमैन पद का अतिरिक्त प्रभार गुरदीप सिंह, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी), NTPC Limited को सौंपने का निर्णय लिया है।
भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार गुरदीप सिंह 1 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, डीवीसी के चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे। इस संबंध में भारत सरकार के उप सचिव जे. मिश्रा ने आदेश जारी किया है।
गौरतलब है कि DVC Chairman S Suresh Kumar 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनका कार्यकाल शनिवार तक ही रहेगा। ऐसे में नियमित नियुक्ति होने तक डीवीसी के शीर्ष पद की जिम्मेदारी गुरदीप सिंह को सौंपी गई है। डीवीसी देश के सबसे पुराने बहुउद्देश्यीय नदी घाटी निगमों में से एक है।
डीवीसी की स्थापना वर्ष 1948 में दामोदर नदी घाटी के समग्र विकास के उद्देश्य से की गई थी। निगम झारखंड और पश्चिम बंगाल में बिजली उत्पादन, पारेषण, बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई तथा जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीवीसी के ताप विद्युत, जल विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र पूर्वी भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान देते हैं।
खबरें और भी
ऊर्जा क्षेत्र में लंबे अनुभव वाले गुरदीप सिंह के नेतृत्व में डीवीसी (Damodar Valley Corporation) की परियोजनाओं और परिचालन गतिविधियों को निरंतरता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके पास सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनियों के संचालन का व्यापक अनुभव है, जिसका लाभ डीवीसी को भी मिल सकता है।