Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचेत डैम पर सूमो की टक्कर से किशोर की मौत, एक घायल; ग्रामीणों का हंगामा

    By Sanjay Burman Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:45 AM (IST)

    Dhanbad News: पंचेत डैम पर एक सूमो वाहन ने दो किशोरों को कुचल दिया, जिसमें 15 वर्षीय आनंद धीवर की मौत हो गई और 13 वर्षीय मोनू धीवर गंभीर रूप से घायल ह ...और पढ़ें

    किशोर की माैत के बाद रोते-बिलखते स्वजन।

    किशोर की माैत के बाद रोते-बिलखते स्वजन।

    संस, जागरण, पंचेत (धनबाद)। डीवीसी पंचेत हाइडल में जीर्णोद्धार में लगी गुगल हाइड्रा कंपनी में किराए पर चल रहे सूमो वाहन ने पंचेत डैम पर बांदा बस्ती निवासी विश्वजीत धीवर के 15 वर्षीय पुत्र आनंद धीवर व विष्णु पदो धीवर के 13 वर्षीय पुत्र मोनू धीवर को कुचल दिया।

    दोनों को गंभीर रूप से घायल हो जाने पर पंचेत पुलिस ने डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विश्वजीत को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल विष्णु को धनबाद रेफर कर दिया।

    इधर धक्का मारनेवाले वाहन चालक को पकड़ने की मांग को लेकर महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। बाद में वाहन मालिक ने मृतक के स्वजन को दो लाख एवं घायल को इलाज के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद स्वजनों व ग्रामीणों ने विश्वजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्वजीत धीवर अपने दोस्त विष्णुपदो धीवर के साथ पैदल डैम के बंगाल छोर के महेश नदी के पास एक गांव में हरिकीर्तन सुनने जा रहा था। उसी दौरान पंचेत से हाइडल की ओर तेज रफ्तार से जा रहे सूमो संख्या जेएच 10 एए- 4110 ने रौंदते हुए बंगाल की ओर भाग गया।

    पुलिस ने डीवीसी कार्यालय के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज देखकर वाहन की शिनाख्त की। मृतक दो बहनों में एकलौता पुत्र था। जिस समय घटना घटी मृतक की मां बहन के ससुराल गई थी। घटना को लेकर उसकी दोनों बहनों व मां का रो रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

    इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर फागू होरो, सीआइएसएफ के सहायक समादेष्टा रविन्द्र कुमार, कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का, मुखिया भैरव मंडल, माले नेता हरेंद्र सिंह, हकदार धीवर, शिखा दे, जयंतो सिंह, सूर्यदेव राय, उमा धीवर, दीना मरांडी आदि उपस्थित थे।