PM Modi से 2 अगस्त को सीधा संवाद करेंगे Gen-Z, अभिभावक भी होंगे शामिल; Carmel School Dhanbad ने की खास अपील
PM Modi 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत जेन जी, छात्रों और अभिभावकों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। (फाइल फोटो)
HighLights
पीएम मोदी 2 अगस्त को जेन जी को करेंगे संबोधित।
'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का उद्देश्य।
कार्मल स्कूल धनबाद ने अभिभावकों से की भागीदारी की अपील।
जागरण संवाददाता, धनबाद। दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए जेन जी पीएम मोदी के लिए काफी महत्वपूर्ण बन गए हैं। इसीलिए पीएम बैक टू बैक इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर जेन जी को संबोधित भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक और बड़ा कदम उठाया है।
युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से भारत सरकार का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एक देशव्यापी अभियान चला रहा है।
जेन जी अगेंस्ट एडिक्शन-नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत : संकल्प अभियान के अंतर्गत दो अगस्त रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10 बजे से देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अन्य हितधारकों को वर्चुअली (डिजिटल माध्यम से) संबोधित करेंगे।
काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशन्स (सीआइएससीई) ने इस राष्ट्रीय अभियान के महत्व को देखते हुए अपने सभी संबद्ध विद्यालयों को इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया है।
परिषद ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को इस कार्यक्रम से जोड़ें। इसी कड़ी में धनबाद के प्रमुख शिक्षण संस्थान कार्मल स्कूल धनबाद ने भी पहल करते हुए सभी अभिभावकों को इस महत्वपूर्ण संवाद से जुड़ने के लिए संदेश भेजा है।
स्कूल की प्राचार्य जेसिंथा टाउरो ने अभिभावकों से अपील की है कि स्वयं भी इस कार्यक्रम में शामिल हों और अपने बच्चों को भी प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन सुनने के लिए प्रेरित करें।
माई भारत पोर्टल पर आनलाइन शपथ लेने का आह्वान
अभियान को सफल बनाने और नशा मुक्ति के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए प्रतिभागियों से विशेष आग्रह किया गया है। प्रतिभागी माई भारत पोर्टल पर जाकर इस महाअभियान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दो अगस्त या उससे पूर्व पोर्टल पर नशा मुक्ति राष्ट्रीय प्रतिज्ञा अनिवार्य रूप से लें।
खबरें और भी
युवा पीढ़ी को सही दिशा देने और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए धनबाद के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों एवं अभिभावकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।