विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमंत के इमोशनल 'आदिवासी कार्ड' से एक कदम आगे बढ़े PM Modi, चुनाव से पहले चल दी बड़ी सियासी चाल

Published: Sat, 02 Mar 2024 02:56 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां बरवाअड्डा हवाईअड्डा में भाजपा की विजय संकल्प महारैली से आदिवासियों को साध गए। झारखंड ...और पढ़ें

हेमंत के इमोशनल 'आदिवासी कार्ड' से एक कदम आगे बढ़े PM Modi, चुनाव से पहले चल दी बड़ी सियासी चाल
हेमंत के इमोशनल 'आदिवासी कार्ड' से एक कदम आगे बढ़े PM Modi, चुनाव से पहले चल दी बड़ी सियासी चाल

HighLights

  1. बाबूलाल और अर्जुन मुंडा के साथ खुली गाड़ी पर किया भ्रमण
  2. पीएम ने मरांग बुरू से लेकर भगवान बिरसा तक को किया नमन

दिलीप सिन्हा, धनबाद।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां बरवाअड्डा हवाईअड्डा में भाजपा की विजय संकल्प महारैली से आदिवासियों को साध गए। झारखंड में झामुमो की ताकत को देखते हुए इस महारैली में उनके निशाने पर कांग्रेस के बजाय झामुमो था। आदिवासी कार्ड खेलते हुए उन्होंने झामुमो पर जमकर हमला बोला। साथ ही यह बताने की कोशिश की कि आदिवासियों की हितैषी झामुमो नहीं, भाजपा है।

इसके लिए उन्होंने आदिवासियों के हितों में उनकी सरकार के कार्यों को सामने रखा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने का झामुमो के सहानुभूति कार्ड को फेल करने के लिए प्रधानमंत्री ने महारैली से यह बताने की कोशिश की है कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा।

भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा सभास्थल

पीएम मोदी ने अपने भाषण का समापन भारत माता की जय से किया। भीड़ से कहा कि भारत माता की जय इतनी जोर से बोलिए कि जेलों में भी इसकी गूंज सुनाई पड़े। फिर पूरा सभास्थल भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा।  प्रधानमंत्री ने सभास्थल पर उतरते ही यह संदेश दे दिया कि धनबाद से झारखंड के आदिवासियों को साधना उनका लक्ष्य है। बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर उतरने के बाद खुली गाड़ी से मंच के लिए निकले।

उनकी बायीं ओर केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी थे। उनके पीछे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी थीं। उनके साथ प्रधानमंत्री ने पूरे सभास्थल का भ्रमण किया। मंच पर पहुंचते ही मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जय और जोहार कहा। इसके बाद आदिवासियों के भगवान मरांग बुरू को प्रणाम किया। मंच पर भी मोदी के बाएं-दाएं बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा बैठे थे।

ये भी पढे़ं-

Lok Sabha Election: BJP के प्लान को 'फेल' करने की तैयारी, कांग्रेस ने खेला 'मास्टरस्ट्रोक'; अब ऐसे देगी सीधी चुनौती

PM Modi के वार पर JMM का पलटवार, बताया BJP का फुल फॉर्म; पूछा- अपने नेताओं पर कब लेंगे एक्शन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।