Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi के वार पर JMM का पलटवार, बताया BJP का फुल फॉर्म; पूछा- अपने नेताओं पर कब लेंगे एक्शन?

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 11:19 AM (IST)

    पीएम मोदी का शुक्रवार को झारखंड के धनबाद पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश के लोगों को हजारों करोड़ की सौगात दी। वहीं सभा को संबोधित करते हुए झामुमो और कांग् ...और पढ़ें

    PM Modi के वार पर JMM का पलटवार, बताया BJP का फुल फॉर्म;
    PM Modi के वार पर JMM का पलटवार, बताया BJP का फुल फॉर्म;

    HighLights

    1. पीएम मोदी भ्रष्टाचार को लेकर सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं- झामुमो
    2. हताश-निराश झामुमो कर रहा अनर्गल बयानबाजी- प्रतुल शाहदेव

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर पलटवार करते हुए कहा कि धनबाद में लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री को सुनने आई थी। प्रधानमंत्री के एक-एक वाक्य पर गगनभेदी नारे लग रहे थे। इसे देखकर गठबंधन सरकार सकते में आ गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

    प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी को यह स्पष्ट रूप से पता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके गठबंधन का सफाया होने वाला है। सत्ताधारी गठबंधन के नेता हताशा, निराशा और कुंठा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति हुई है।

    उन्होंने कहा कि झामुमो ने चार वर्ष में सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इस दौरान 70,000 करोड रुपये के घपले, घोटाले का आरोप सरकार पर लगा है। झामुमो को जिस चीज ने सबसे कचोटा है, वह प्रधानमंत्री की झारखंड में भ्रष्टाचार में लूटे गए पैसे को वापस वसूलने की गारंटी है।

    भाजपा का मतलब 'भरपूर जियो पूंजीपतियों'- झामुमो

    उधर, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार को लेकर सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि धनबाद के कार्यक्रम में भाजपा का राजनीतिक प्रवचन हुआ। भाजपा को उन्होंने भरपूर जियो पूंजीपतियों का नाम दिया।

    खबरें और भी

    उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने धनबाद में झामुमो को जमकर खाओ पार्टी करार दिया था। भट्टाचार्य ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में रहने वाले हिमंता बिस्वा सरमा, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, नारायण राणे, बीएस येदुरप्पा, शुभेन्दु अधिकारी के बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। मणिपुर के मुद्दे पर भी कुछ नहीं बोले। क्या मणिपुर किसी अन्य देश का हिस्सा है?

    प्रधानमंत्री ने जिस जगह पर खड़े होकर अपनी बातें कही, वह झारखंड की मिट्टी है। झारखंड महाजनी सोच के खिलाफ कई बार खड़ा हुआ है। केंद्र सरकार ने छल-प्रपंच कर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल में बंद रखा है, लेकिन हेमंत सोरेन की आवाज खुले आसमान में गूंज रही है। पीएम मोदी को भी एक आवाज सुनाई देती होगी कि मैं हेमंत हूं, झारखंड झुकेगा नहीं।

    ये भी पढ़ें-

    PM Modi : प्रधानमंत्री का क्या था संकेत? 32 मिनट के भाषण में 4 बार लिया एक नाम, सियासी हलचल तेज

    PM Modi: 'झारखंड में मिल रही नोटों की...', इशारों ही इशारों में काफी कुछ बोल गए पीएम मोदी