Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद ढुलू महतो के विरोधी एक मंच पर, एकजुट होकर करेंगे धनबाद का विकास

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 08:52 AM (IST)

    Dhanbad Politics: धनबाद के विकास के लिए विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेता रणधीर वर्मा चौक पर एक मंच पर आए। ...और पढ़ें

    धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर धरना में बैठे विधायक सरयू राय, अरूप चटर्जी, पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल, बियाडा के पर्व अध्यक्ष बिजय झा व अन्य।

    धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर धरना में बैठे विधायक सरयू राय, अरूप चटर्जी, पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल, बियाडा के पर्व अध्यक्ष बिजय झा व अन्य।

    HighLights

    1. धनबाद विकास मंच के बैनर तले एकजुट हुए नेता।

    2. शहर के एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा पर जोर।

    3. वैकल्पिक अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन की मांग।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी की पहल पर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर बुधवार को विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने धरना देकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। धरने में चटर्जी के अलावे सांसद ढुलू महतो के मुखर विरोधी माने जाने वाले विधायक सरयू राय, धनबाद के मेयर संजीव सिंह, बियाडा के पूर्व चेयरमैन बिजय झा समेत कई नेता शामिल हुए।

    धरने के दौरान सभी ने धनबाद के विकास और जनहित के मुद्दों पर मिलकर आवाज उठाने तथा साझा प्रयास करने की बात कही। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि ये सभी नेता कितने दिन एक साथ चल सकेंगे। 

    विधायक सरयू राय, अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो, मेयर संजीव सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, झामुमो, राजद, भाकपा माले, आइसा, एयरपोर्ट मिशन समेत जिले के तमाम संगठन बुधवार को एक मंच पर दिखे। मौका था धनबाद के विकास के लिए गैर-दलीय एक दिवसीय धरना का।

    राजनीतिक, गैर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की इस एकजुटता ने यह साफ संदेश दिया कि अब धनबाद के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। केवल राजनीति से काम नहीं चलेगी। एयरपोर्ट, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, शैक्षणिक वातावरण, सड़क, बिजली, पानी, अनुमंडल, पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होना जरूरी है।

    धनबाद विकास मंच के बैनर तले उपरोक्त सभी लोगों और यहां के निवासियों का जुटान रणधीर वर्मा चौक पर हुआ। जो लोग पहुंचे उन्होंने एक स्वर में धनबाद के विकास की बात कही। 

    विधायक सरयू राय ने कहा कि धनबाद बीते सालों में अवसरों की कब्रगाह बन गया है। अब भविष्य में अवसर न खाएं, बल्कि नए अवसर तलाशने होंगे।

    उन्होंने कहा-कोयला का इस्तेमाल करें। पूर्वी एशिया के जो देश हैं उनसे व्यापार शुरू करें, ताकि यह क्षेत्र गुलजार हो। शासन प्रशासन अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है। कोयला अवैध कारोबार हो रहा है। जोड़िया और नदिया समाप्त हो रही हैं। विकास शब्द बोलने से काम नहीं होगा। जो चीजें विकास के लिए आवश्यक हैं उस पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों को रोका जाना चाहिए।

    विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद के विकास को गति देने के लिए यह संगठन बना है। फोटो खिंचवा लेने से और इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर देने से एयरपोर्ट नहीं बन सकता है। सभी लोग एकजुट होकर मेहनत करें तो धनबाद के लिए बड़ी योजनाओं को यहां लाना मुश्किल नहीं है।

    खबरें और भी

    जरूरत है एकताजुट और राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धनबाद में कम से कम तीन अनुमंडल होना चाहिए। पुलिस व्यवस्था को और भी दुरुस्त बनाया जाना चाहिए।

    बियाडा के पूर्व अध्यक्ष बिजय झा ने कहा कि देश के जो वर्तमान हालात हैं उनमें केंद्र में सत्तारूढ़ दल भाजपा और उनके सांसदों से कोई उम्मीद नहीं। एक वक्त था जब भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं था, लेकिन अब अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा नहीं है। वह भाजपा चरित्र और समाजसेवा का काम करती थी।

    अब जो भाजपा है वह केवल जनता को दिग्भ्रमित करने में लगी हुई है। धनबाद के विकास के लिए जरूरी है कि अब सभी लोग एकसाथ आएं। आज जो लोग पहुंचे हैं वे केवल धनबाद का विकास चाहते हैं।

    पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा-धनबाद में न पैसे की कमी है और न जमीन की कमी है। यहां के वासियों को चाहिए कि वे कमर कस काम करें। इसी कमी को पूरा करने के लिए सभी लोग पहुंचे हैं। आने वाले दिनों में जो अर्थव्यवस्था चल रही है वह ठप होगी। यहां की कोयला आधारित अर्थव्यवस्था बदलने वाली है।

    अगले 20 सालों में कोयला खदानें बंद होंगी। इसलिए एक समानांतर अर्थव्यवस्था के बारे में सोचना होगा। ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। डीएमएफटी की राशि को अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा। तभी धनबाद का विकास हो पाएगा।

    विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा-धनबाद के विकास के लिए धनबाद विकास मंच का गठन हुआ है। यह मंच परिणाम देने का काम करेगा। धनबाद में सबसे अधिक आवश्यकता दवाई और कमाई की है।

    यहां रेल की भी जरूरत है। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए यहां के विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ रहा है। इसकी ऐसी ही शिक्षा व्यवस्था की कमी है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में धनबाद को बेहतर बनाने के लिए सोचना होगा।


    धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद के विकास के लिए जो इच्छा रखते हैं वे यहां उपस्थित हुए। धनबाद के विकास के लिए प्लानिंग और सहयोग किया जाना चाहिए। सीएमडी, डीसी, डीआरएम समेत अन्य प्रमुख संस्थाओं के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक हो। जो नीतियां धनबाद के लिए खिलाफ हैं उन्हें रोका जाए।

    नदियों को बंद करने की जो साजिश चल रही है वह बंद होगी। धनबाद में लोगों की रक्षा करना प्रशासन का काम है। प्रशासन को यहां की सड़कों को सुरक्षित रखना होगा।