Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    त्योहारों पर यात्रियों को राहत, पुरी-गोमतीनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; NSCB Gomoh Junction पर होगा ठहराव

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:22 PM (IST)

    रेलवे ने त्योहारों के लिए पुरी से लखनऊ के गोमतीनगर तक एक विशेष ट्रेन (08439) की घोषणा की है, जो 27 जुलाई से चलेगी। ...और पढ़ें

    पुरी से गोमो के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    पुरी से गोमो के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुगम सफर की मांग को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने पुरी से लखनऊ के गोमतीनगर के बीच ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की आधिकारिक घोषणा की है।

    यह स्पेशल ट्रेन 27 जुलाई (सोमवार) को पुरी से अपनी यात्रा शुरू करेगी और धनबाद जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो) से होकर गुजरेगी।

    इस ट्रेन के परिचालन से झारखंड और ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

    यात्रियों की सुविधा और हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन की बोगियों की संरचना तैयार की गई है।

    ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) के कोच, 8 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच और 2 दिव्यांग-अनुकूल सह-गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

    रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08439 पुरी-गोमतीनगर स्पेशल एक्सप्रेस 27 जुलाई की रात 11:30 बजे पुरी से प्रस्थान करेगी।

    अपनी यात्रा के अगले दिन, यानी 28 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे यह ट्रेन गोमो स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के संक्षिप्त ठहराव के बाद दोपहर 1:35 बजे यह आगे गोमतीनगर के लिए रवाना हो जाएगी।

    यह ट्रेन कई प्रमुख रेल मंडलों और राज्यों को आपस में जोड़ेगी।

    खबरें और भी

    यात्रा के दौरान यह खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, नाराज मार्थापुर, जाजपुर के रोड, भद्रक, बालासोर, मेदिनीपुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजूडीह, गोमो, कोडरमा, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, औंरिहार, जौनपुर, मऊ, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा जंक्शन जैसे कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।