Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway News: 29 नवंबर से वाराणसी नहीं जाएंगी पूर्वा व रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जानिए किस रूट से होकर चलेंगी

    By Tapas BanerjeeEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 06:11 PM (IST)

    Railway News दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में बड़ा बदलाव किया जाएगा। धनबाद होकर चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस और रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ...और पढ़ें

    29 नवंबर से वाराणसी नहीं जाएंगी पूर्वा व रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जानिए किस रूट से होकर चलेंगी
    29 नवंबर से वाराणसी नहीं जाएंगी पूर्वा व रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जानिए किस रूट से होकर चलेंगी

    HighLights

    1. जनवरी के पहले सप्ताह तक ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
    2. प्रयागराज जंक्शन पर अपग्रेडेशन कार्य को लेकर ट्रेनों के रूट बदले गए

    जागरण संवाददाता, धनबाद। दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव होगा। धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 29 नवंबर से चार जनवरी तक और बोकारो व गोमो होकर चलने वाली रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 29 जनवरी से तीन जनवरी तक वाराणसी नहीं जाएगी।

    दोनों ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से मार्ग बदल कर चलेंगी। रेलवे की ओर से बताया गया कि प्रयागराज जंक्शन पर होने वाले अपग्रेडेशन कार्य को लेकर ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदले गए हैं।

    इन तारीखों में प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

    1. 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 29 नवंबर से चार जनवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, प्रयागराज के बदले पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर व प्रयागराज होकर चलेगी।

    2. 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 28 नवंबर से पांच जनवरी तक प्रयागराज, वाराणसी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बदले प्रयागराज, मिर्जापुर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी।

    3. 18609 रांची -लोमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन नवंबर से तीन जनवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, प्रयागराज व माणिकपुर के बदले पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी व माणिकपुर होकर चलेगी। प्रयागराज छिवकी में अतिरिक्त ठहराव भी होगा।

    4. 18610 लोकमान्य तिलक-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस एक दिसंबर से पांच जनवरी तक माणिकपुर, प्रयागराज, वाराणसी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बदले माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी। प्रयागराज छिवकी में अतिरिक्त ठहराव भी होगा।

    एक दिसंबर को धनबाद होकर दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन

    वहीं, छठ के बाद भी वापसी के लिए ट्रेनों में भीड़ है। दिल्ली जानेवाली राजधानी, दुरंतो समेत ज्यादातर ट्रेनें फुल हैं। लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रख कर रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली आसनसोल-आनंदविहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे में फिर बढ़ाेतरी की है।

    एक दिसंबर को आसनसोल से ट्रेन चलेगी। फेरे बढ़ाने की घोषणा के साथ ही बुकिंग भी शुरू हो गई है। स्लीपर की सीटें भर चुकी हैं। थर्ड एसी व सेकेंड एसी की सीटें अब भी खाली हैं। वापसी में इस ट्रेन को आनंदविहार से दो दिसंबर को चलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: चतरा में बुजुर्ग दंपती से क्रूरता, पहले डायन-भूत बताया फिर खंभे से बांधकर पीटा; तीन गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: गुमला में जमीन खोद कर निकाला गया महिला का शव, 5 टुकड़ों में नर कंकाल बरामद; फोरेंसिक के लिए भेजा जाएगा रांची

    खबरें और भी