Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को बड़ी राहत, पास के लिए अब ऑनलाइन और मैनुअल दोनों विकल्प

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:58 PM (IST)

    Railway Pass Process : रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों, फैमिली पेंशनरों और दिव्यांगों के लिए पास बनवाने की प्रक्रिया को आसान किया है। ...और पढ़ें

    रेलवे पास प्रक्रिया अब आसान। (प्रतीकात्मक फोटो)

    रेलवे पास प्रक्रिया अब आसान। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. रेलवे ने पास बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया।

    2. सेवानिवृत्त कर्मचारी अब मैनुअल या ऑनलाइन पास ले सकेंगे।

    3. ऑनलाइन पास की बाध्यता समाप्त, सुविधा केंद्र बनेंगे।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारी, फैमिली पेंशनर और दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पास बनवाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। पोस्ट रिटायरमेंट कंप्लीमेंट्री पास-पीआरसीपी और पीटीओ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम-एचआरएमएस पोर्टल से आनलाइन ले सकेंगे या पहले की तरह पुराने मैनुअल सिस्टम से भी बनवा सकेंगे।

    केवल आनलाइन पास-पीटीओ की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक मैन पावर प्लानिंग शत्रुघ्न बेहरा ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि यह सुविधा कर्मचारियों की सुविधा और विकल्प पर निर्भर करेगी।

    रेलवे को उन सभी जगहों पर हेल्पडेस्क या सुविधा केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया गया है जहां मैनुअल पास जारी होते हैं ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई इस सुविधा की छह महीने बाद समीक्षा की जाएगी। 

    आनलाइन ले चुके उन्हें मैनुअल पास लेने की अनुमति नहीं

    वैसे सेवानिवृत्त कर्मचारी, फैमिली पेंशनर और दिव्यांग कर्मचारी जो पहले एचआरएमएस के जरिए पास ले चुके हैं या नौकरी के दौरान एचआरएमएस से पास लेते थे। उन्हें एचआरएमएस पोर्टल से आनलाइन पास ही लेना होगा। मैनुअल पास लेने की अनुमति नहीं मिलेगी।

    खबरें और भी

    15 जुलाई से केवल आनलाइन पास की दी गई थी अनुमति

    रेलवे बोर्ड ने 29 मई को पीआरसीपी पास केवल एचआरएमएस के जरिए जारी करने का निर्देश जारी किया था। 15 जुलाई से देशभर इसे लागू कर दिया गया था। 15 जुलाई को तीन महीने के लिए मैनुअल पास देने की अंतरिम अनुमति भी दी गई थी।

    नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमेन समेत अन्य फेडरेशन और पेंशनर एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि कई पेंशनर और विधवाएं डिजिटल रूप से सक्षम नहीं हैं।

    अन्य तकनीकी समस्याएं गिनाकर आनलाइन और मैनुअल दोनों विकल्प जारी रखने का अनुरोध किया। इसे ध्यान में रख कर नया आदेश जारी किया गया।

    PS Chaturbedi

     

    नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमेन के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से रेलवे बोर्ड से पत्राचार किया गया था। विभागीय परिषद जेसीएम की बैठक में भी सहमति जताई गई थी। प्रयास रंग लाया और रेलवे बोर्ड ने सेवानिवृत्त व दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी राहत दे दी।

    -

    पीएस चतुर्वेदी, सहायक महासचिव, एनएफआइआर