रक्षाबंधन पर रेलवे की खास तैयारी, रुड़की स्टेशन पर रुकेंगी दो प्रमुख ट्रेनें
Raksha Bandhan 2026: रेलवे ने रक्षा बंधन के मद्देनजर 13 से 31 अगस्त तक रुड़की स्टेशन पर दुर्गियाना और अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दि ...और पढ़ें

रक्षा बंधन को लेकर रेलवे ने की तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
रक्षा बंधन के लिए रुड़की में ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव।
दुर्गियाना और अकाल तख्त एक्सप्रेस को विशेष सुविधा।
13 से 31 अगस्त तक लागू रहेगा यह ठहराव।
जागरण संवाददाता, धनबाद। इस साल राखी पूर्णिमा यानी श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त, 2026 को मनाया जाएगा। इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी होता है। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है।
त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए 13 से 31 अगस्त तक रुड़की स्टेशन पर दुर्गियाना एक्सप्रेस और अकाल तख्त एक्सप्रेस को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इस सुविधा से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
रक्षा बंधन को लेकर रेलवे ने रुड़की स्टेशन पर 13 से 31 अगस्त तक कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया है। 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस दिन में 10:15 -10:20 तक तथा 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस दोपहर 12:00- 12:05 तक रुकेगी।
12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस दिन में 10:15 -10:20 तक तथा 12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस दोपहर 12:00- 12:05 तक रुकेगी।
रेलवे के इस फैसले से रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त ठहराव की सुविधा निर्धारित अवधि तक जारी रहेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।