Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    10 किलो भांग व नौ किलो गांजा खा गए चूहे, पुलिस ने बताई सच्चाई... तो कोर्ट में मौजूद लोग हो गए हैरान

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 11:07 AM (IST)

    झारखंड के धनबाद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आपने सुना होगा कि भांग और गांजा का सेवन नशेड़ी तो करते ही हैं अब चूहे भी करने लगे हैं। यह बात धनबाद स ...और पढ़ें

    10 किलो भांग व नौ किलो गांजा खा गए चूहे, पुलिस ने बताई सच्चाई...
    10 किलो भांग व नौ किलो गांजा खा गए चूहे, पुलिस ने बताई सच्चाई...

    HighLights

    1. अदालत ने राजगंज थाने की पुलिस को गांजा-भांग पेश करने का दिया था निर्देश
    2. 6 साल पहले गांजा और भांग के साथ बेटा-पिता को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, धनबाद। भांग और गांजा का सेवन नशेड़ी तो करते ही हैं, चूहे भी करने लगे हैं। यह कोई मजाक की बात नहीं है। झारखंड के धनबाद में स्थित राजगंज थाने की पुलिस ने अदालत को जानकारी दी है कि 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा चूहे खा गए हैं। पुलिस का बयान सुनकर हर कोई हैरान है।

    दरअसल, छह साल पहले 14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाने की पुलिस ने शंभु प्रसाद अग्रवाल और उनके बेटे के पास से 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा बरामद किया था। इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी भी हुई। शनिवार को कांड के अनुसंधानक जयप्रकाश प्रसाद ने धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में जानकारी दी कि जब्त भांग और गांजा चूहे खा गए हैं।

    क्या है पूरा मामला

    अदालत में यह मामला अनुसंधानकर्ता की गवाही के लिए चल रहा था। पूर्व में अदालत द्वारा अनुसंधानकर्ता को जब्त भांग और गांजा लेकर आने का निर्देश दिया गया था। गवाही के लिए शनिवार को अनुसंधानकर्ता जयप्रकाश प्रसाद उपस्थित तो हुए, लेकिन अपने साथ जब्त भांग तथा गांजा लेकर अदालत नहीं पहुंचे।

    लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी द्वारा दिए गए आवेदन से अदालत को अवगत कराते हुए कहा कि थाना प्रभारी द्वारा आवेदन में कहा गया है कि मलखाना में रखे इस कांड के जब्त पदार्थ 10 किलो भांग तथा नौ किलो गांजा था, जिसे चूहों द्वारा विनष्ट कर दिया गया है। इससे वह अदालत में प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं। इस संबंध में राजगंज थाने में सन्हा भी दर्ज कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में BJP-AJSU में दरार! इस हॉट सीट पर दोनों पार्टियां हो सकती हैं आमने-सामने

    Hemant Soren: 'संवैधानिक शक्तियों का हेमंत सोरेन ने किया दुरुपयोग', ED ने कोर्ट को और क्या-क्या बताया