Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में BJP-AJSU में दरार! इस हॉट सीट पर दोनों पार्टियां हो सकती हैं आमने-सामने

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 09:38 AM (IST)

    शनिवार को गांडेय विधानसभा के आजसू पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान गांडेय उपचुनाव में दावेदारी को लेकर मंत्रणा की गई। इस बैठक में सर्वसम्म ...और पढ़ें

    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में BJP-AJSU में दरार! इस हॉट सीट पर दोनों पार्टियां हो सकती हैं आमने-सामने
    Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में BJP-AJSU में दरार! इस हॉट सीट पर दोनों पार्टियां हो सकती हैं आमने-सामने

    HighLights

    1. 13 अप्रैल को कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित होगा
    2. कार्यक्रम के दौरान गांडेय सीट से दावेदारी पेश की जाएगी

    संवाद सूत्र, गांडेय (गिरिडीह)। गांडेय के धोबिया मोड़ में शनिवार शाम को गांडेय विधानसभा के आजसू पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में गांडेय उपचुनाव में दावेदारी को लेकर मंत्रणा की गई।

    बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय महासचिव सह गांडेय विस के नेता अर्जुन बैठा की उपचुनाव में दावेदारी पर सहमति बनी। गौरतलब है कि गांडेय उपचुनाव में पहले ही भाजपा की ओर से प्रत्याशी के रूप में दिलीप वर्मा के नाम की घोषणा की जा चुकी है।

    इस संबंध में गांडेय प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा व मुफ्फसिल प्रखंड अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके नेता केंद्रीय महासचिव सह गांडेय विस के नेता अर्जुन बैठा उपचुनाव लड़ेंगे।

    'कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा' 

    इसे लेकर 13 अप्रैल को बेंगाबाद में पार्टी की ओर से गांडेय विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख, ग्राम प्रभारी, पंचायत प्रभारी समेत कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी सुप्रीमो समेत केंद्रीय प्रभारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ही गांडेय से दावेदारी पेश की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि गांडेय उपचुनाव में अर्जुन बैठा की दावेदारी को लेकर कार्यकर्ता उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए अर्जुन बैठा का चुनाव लड़ना तय है। वे पार्टी से प्रत्याशी होंगे या निर्दलीय, इसका खुलासा 13 अप्रैल के कार्यक्रम में ही होगा।

    बैठक में प्रमोद राय, सीपी साव, बीरेंद्र राय, सुरेंद्र रजक, रामचंद्र यादव, प्रदीप वर्मा समेत दर्जनों पुरूष व महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- 

    Hemant Soren: 'संवैधानिक शक्तियों का हेमंत सोरेन ने किया दुरुपयोग', ED ने कोर्ट को और क्या-क्या बताया

    Kalpana Soren ने संभाली कमान, तैयार किया मास्टर प्लान; दिल्ली के बाद रांची में I.N.D.I.A का शक्ति प्रदर्शन

    खबरें और भी