Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalpana Soren ने संभाली कमान, तैयार किया मास्टर प्लान; दिल्ली के बाद रांची में I.N.D.I.A का शक्ति प्रदर्शन

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 09:01 PM (IST)

    Kalpana Soren कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को होने वाली रैली को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कमान उनके हाथ में है। शनिवार को वह पहली बार इस सिलसिले ...और पढ़ें

    Kalpana Soren ने संभाली कमान, तैयार किया मास्टर प्लान; दिल्ली के बाद रांची में I.N.D.I.A का शक्ति प्रदर्शन
    Kalpana Soren ने संभाली कमान, तैयार किया मास्टर प्लान; दिल्ली के बाद रांची में I.N.D.I.A का शक्ति प्रदर्शन

    HighLights

    1. कल्पना सोरेन ने जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों संग की बैठक
    2. कल्पना सोरेन ने पहली बार पहुंची झामुमो कार्यकर्ताओं में जोश भरा

    राज्य ब्यूरो, रांची। Kalpana Soren पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान रैली को सफल बनाने की तैयारी आरंभ कर दी है। रैली की कमान उनके हाथ में है। शनिवार को वह पहली बार इस सिलसिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय पहुंची और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया।

    उन्होंने नौ जिलों के जिलाध्यक्षों, जिला सचिवों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। कल्पना सोरेन के साथ बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय भी शामिल हुए।

    कल्पना ने कहा कि सभी जिला इकाईयां अपनी भूमिका निभाए। बैठक में सिमडेगा, लातेहार, खूंटी, चतरा, रांची, धनबाद, गुमला जिला की जिला इकाई से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।

    उलगुलान रैली लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का हिस्सा- कल्पना 

    उन्होंने कहा कि उलगुलान रैली लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का हिस्सा है। उलगुलान केंद्र सरकार के विरुद्ध होगा। हेमंत सोरेन के सपने को बाधित करने की कोशिश हुई है। झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार होता है। हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देख वह भी उत्साहित हैं। राज्य की जनता कह रही है कि झारखंड झुकेगा नहीं, देश झुकेगा नहीं।

    कल्पना सोरेन के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू भी पार्टी कार्यालय में दिखे। हालांकि, उन्होंने मीडिया के समक्ष आने से परहेज किया।

    सात अप्रैल को भी जारी रहेगा मुलाकात का क्रम

    कल्पना सोरेन सात अप्रैल को हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों के जिलाध्यक्षों समेत पार्टी पदाधिकारियों से मुखातिब होंगी। वे पदाधिकारियों को रैली सफल बनाने के लिए दिशानिर्देश देंगी।

    ये भी पढ़ें- 

    Kalpana Soren: तो हो गया फाइनल... इस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, JMM विधायक दल की बैठक में फैसला

    Kalpana Soren: 'चार जून का इंतजार', दिल्ली से रांची लौटीं कल्पना सोरेन; बोलीं- हेमंत सोरेन के साथ...

    खबरें और भी