Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्सौल-तिरुपति नई ट्रेन में बुकिंग शुरू, स्पेशल टैग हटते ही घटा किराया; स्लीपर से AC तक यात्रियों को राहत

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:51 PM (IST)

    रक्सौल-तिरुपति नई साप्ताहिक ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को स्पेशल टैग हटने के बाद किराए में बड़ी राहत मिली है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। तिरुपति से रक्सौल के बीच चलने वाली नई ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। तिरुपति से एक जून तथा रक्सौल से चार जून से प्रत्येक सप्ताह चलेगी।

    रक्सौल से तिरुपति के लिए टिकट बुकिंग सोमवार से शुरू होने की संभावना है। स्पेशल का टैग हटते ही यात्रियों को महंगे किराये से छुटकारा मिल गया है।

    स्लीपर से एसी तक का किराया घट गया है। धनबाद से तिरुपति पहुंचने के लिए स्लीपर में 175, थर्ड एसी 370 तो सेकंड एसी में 420 रुपये कम चुकाना होगा।

    इस ट्रेन के साप्ताहिक ट्रेन के रूप में नियमित चलने से उत्तर बिहार के लिए एक और विकल्प मिल गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के लिए भी नई साप्ताहिक ट्रेन मिल गई है।

    धनबाद की झोली में पांचवीं ट्रेन, दिल्ली व बेंगलुरु की जगी आस

    हावड़ा-आनंदविहार अमृत भारत, धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत और धनबाद-लोक मान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस के बाद धनबाद होकर रक्साैल से तिरुपति की नई ट्रेन चलेगी।

    इस साल धनबाद की झोली में यह पांचवीं नई ट्रेन होगी। इसके साथ ही अब धनबाद से दिल्ली और धनबाद से यशवंतपुर बेंगलुरु की ट्रेन मिलने की उम्मीद भी जग गई है।

    धनबाद से तिरुपति का किराया (रुपये में)

    🚄 ट्रेन किराया तुलना (पहले - अब)
    मार्ग क्लास पहले (₹) अब (₹) बचत (₹)
    पहला मार्ग
      स्लीपर (SL) 1050 875 175
    थर्ड एसी (3A) 2590 2220 370
    सेकंड एसी (2A) 3620 3200 420
    धनबाद → सिकंदराबाद
      स्लीपर (SL) 865 690 175
    थर्ड एसी (3A) 2140 1775 365
    सेकंड एसी (2A) 2960 2540 420

    यह भी पढ़ें- रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन जून से होगी रेगुलर, सीतामढ़ी सहित इन स्टेशनों पर स्टॉपेज; कम होगा किराया