Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन जून से होगी रेगुलर, सीतामढ़ी सहित इन स्टेशनों पर स्टॉपेज; कम होगा किराया

    Updated: Fri, 22 May 2026 02:45 PM (GMT+05:30)

    रक्सौल-तिरुपति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जून से नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, जिससे यात्रियों को सीधा संपर्क और कम किराया मिलेगा। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन जून से होगी नियमित एक्सप्रेस।

    2. ट्रेन का नया टाइम टेबल और ठहराव स्टेशन जारी।

    3. किराये में 25% तक कमी आने की संभावना।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। रक्सौल से तिरुपति की नई नियमित साप्ताहिक ट्रेन का इंतजार जल्द समाप्त होगा। रेलवे ने रक्सौल से तिरुपति के बीच स्पेशल बनकर चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाने की सूचना जारी कर दी है।

    दोनों ओर से ट्रेन का नंबर, टाइम टेबल व ठहराव वाले स्टेशन की लिस्ट भी जारी हो गई है। तिरुपति से सोमवार और रक्सौल से गुरुवार को चलेगी।

    इस ट्रेन से तिरुपति बालाजी दरबार तक पहुंचने की सीधी ट्रेन के साथ ही उत्तर बिहार के दरभंगा, सीतामढ़ी तो दक्षिण के सिकंदराबाद तक पहुंचने को विकल्प मिल सकेगा।

    छत्तीसगढ़ के कई शहरों तक पहुंचने के लिए भी नई साप्ताहिक ट्रेन मिल जाएगी। जून से नियमित ट्रेन के रूप में चलने की उम्मीद है। तिथि की आधिकारिक घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।

    टाइम टेबल

    • 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस तिरुपति से सुबह 8:15 पर चलेगी। अगले दिन देर रात 1:40 पर बोकारो, 2:21 पर चंद्रपुरा, बुधवार सुबह 3:45 पर धनबाद तथा शाम 5:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
    • 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार तड़के 3:15 पर चलेगी। शाम 4:15 पर धनबाद, 5:21 पर चंद्रपुरा, 6:20 पर बोकारो तथा शनिवार सुबह 9:30 पर तिरुपति पहुंचेगी।

    बता दें की इस ट्रेन की टाइम टेबल में सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा व बरौनी स्टेशन की टाइम टेबल जारी नहीं किया है।लेकिन लिस्ट में इन स्टेशनों पर ठहराव की जिक्र है।

    इस ट्रेन के नंबरों के पहले अक्षर शून्य हट जाएंगे। यह ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी व धनबाद, बोकारो, चंद्रपुरा सहित कई शहरों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को सीधा संपर्क मिलेगा और किराया भी कुछ कम होने की संभावना बन रही है।

    इन स्टेशनों पर ठहराव

    रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का ठहराव सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, बराकर, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंडिया, वडसा, चंदा फोर्ट, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, पेडापल्ली, काजीपेट, चर्लपल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, कृष्णा, रायचुर, अदोनी, गुंतकल, ताड़ीपतरी, येरागुंतला, कपाड़ा व रेनीगुंटा।

    खबरें और भी

    25 को तिरुपति व 28 मई को रक्सौल से अंतिम फेरा लगाएगी स्पेशल ट्रेन

    तिरुपति-रक्सौल स्पेशल 25 मई को अंतिम फेरा लगाएगी। रक्सौल से तिरुपति जाने वाली ट्रेन 21 व 28 मई को चलेगी। स्पेशल ट्रेन के फेरे समाप्त होने के बाद नियमित साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। स्पेशल का टैग हटने से 25 प्रतिशत तक किराया कम चुकाना होगा।

    यह भी पढ़ें- धनबाद होकर चलने वाली रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस जून से होगी रेगुलर, नया नंबर और टाइम टेबल जारी

    यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में तिरुपति दर्शन हुआ आसान: 13 अप्रैल से चलेगी रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल