संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर जारी, राजनीतिक सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म; प्रदीप भैया ने दी शुभकामनाएं
Aakhri Sawaal: अभिनेता संजय दत्त की आगामी फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर जारी हो गया है, जो राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। इसमें 1975 के आपात ...और पढ़ें

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के ट्रेलर जारी करने के मौके पर निर्माता निखिल नंद, कथावाचक प्रदीप भैया और अन्य।
HighLights
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर जारी हुआ।
फिल्म राजनीतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक मुद्दों पर आधारित है।
देवघर के प्रदीप भैया ने ट्रेलर लॉन्च पर शुभकामनाएं दीं।
डिजिटल डेस्क, धनबाद। अभिनेता संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म को राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर आधारित बताया जा रहा है, जिसमें देश के कई ऐतिहासिक घटनाक्रमों और वैचारिक बहसों को उठाया गया है।

शुक्रवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ। इसका प्रदर्शन 15 मई से सिनेमा घरों में होगा। ट्रेलर के बाद इसके बाद से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस मौके पर देवघर निवासी प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया भी उपस्थित थे।
फिल्म की कहानी एक कॉलेज डिबेट से शुरू होती है, जहां देश, राजनीति, इतिहास और विचारधाराओं से जुड़े सवाल उठाए जाते हैं। इसके बाद कथा राष्ट्रीय विमर्श तक पहुंचती है। फिल्म में 1975 के आपातकाल, बाबरी मस्जिद विध्वंस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुद्दों को भी छूने की कोशिश की गई है। संजय दत्त इसमें एक प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं, जो युवाओं के सामने कई गंभीर प्रश्न रखते नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वरांग ने किया है, जबकि निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और फिल्म को लेकर बहस भी शुरू हो गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- देवघर में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के साथ बड़ा सेवा प्लान, 2029 तक पहला चरण पूरा होगा
प्रदीप भैया देवघर के त्रिकूट पहाड़ के पास तिउरनगर में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण करवा रहे हैं। इस प्रतिमा निर्माण से निखिल नंदा भी जुडी हैं। उनके आमंत्रण पर ही प्रदीप भैया फिल्म के ट्रेलर लांचिंग के मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए अभिनेता संजय दत्त और निर्माता निखिल नंदा को शुभकामनाएं दी।