Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR: धनबाद के सभी बूथों पर चस्पा हुई अनमैप्ड वोटरों की सूची, जल्द चेक करें अपना नाम

    Updated: Sat, 23 May 2026 09:40 AM (IST)

    Dhanbad Voter List Revision: धनबाद में 30 जून से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू होगा, जिसके तहत BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। ...और पढ़ें

    धनबाद के बूथों पर मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    धनबाद के बूथों पर मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. 30 जून से मतदाता सूची का SIR अभियान शुरू होगा।

    2. धनबाद के बूथों पर अनमैप्ड सूची प्रकाशित की गई।

    3. पात्र मतदाता BLO से संपर्क कर मैपिंग कराएं।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Voter List Revision झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची का SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान शुरू होने जा रहा है। इस दाैरान 29 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और सत्यापन करेंगे। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को होगा।

    फिलहाल, SIR पूर्व की प्रक्रिया यानी तैयारी का काम चल रहा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। 

    झारखंड में SIR की घोषणा से पहले ही मतदाता और मतदाता सूची की मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह धनबाद के सभी बूथों पर अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। SIR शुरू होने के पहले यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    जिला उप निर्वाचन अधिकारी कालिदास मुंडा ने बताया कि शनिवार को सभी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन सभी बूथों में बीएलओ के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी मतदाता किन्हीं कारणों में अनमैप्ड सूची में रह गए हैं, वे सभी अपने बीएलओ से संपर्क कर अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना मैपिंग करा लें l

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि मैपिंग का काम बीएलओ ऐप के जरिए ही होना है, इसलिए बीएलओ से संपर्क करना जरूरी है। बूथों पर यह सूची अगले सप्ताह तक रहेगी। बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।