Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SNMMCH समेत झारखंड के पांच मेडिकल कॉलेजों में जल्द भरेंगे प्रोफेसरों के रिक्त पद, वेतन और साक्षात्कार की तिथि घोषित

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:05 PM (GMT+05:30)

    झारखंड सरकार ने SNMMCH सहित पांच मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों के 56 रिक्त पदों पर संविदा आधारित बहाली प्रक्रिया शुरू की है, जिसके लिए 3 अगस्त को साक् ...और पढ़ें

    झारखंड के मेडिकल कालेजों में अनुबंध पर प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति। (प्रतीकात्मक फोटो)

    झारखंड के मेडिकल कालेजों में अनुबंध पर प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. पांच मेडिकल कॉलेजों में 56 प्रोफेसरों की संविदा पर बहाली।

    2. साक्षात्कार 3 अगस्त को, ढाई लाख रुपये मासिक मानदेय।

    3. NMC चेतावनी और MBBS सीटें बढ़ाने हेतु भर्ती।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड सरकार ने SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल) समेत राज्य के पांच मेडिकल कालेजों के लिए अनुबंध पर प्रोफोसरों की बहाली के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन अगस्त को इसके लिए साक्षात्कार की तिथि रखी गयी है।

    बहाली होने के बाद 20 दिनों के अंदर सरकार इसे इन कालेजों में पदस्थापित करेगी। एसएनएमएणसीएच के प्राचार्य डा. आरके महतो ने बताया कि प्रबंधन ने 150 एमबीबीएस सीटों के लिए आवेदन किया गया है, अब शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए मुख्यालय के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।

    इधर, सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापक (प्रोफेसर) के 56 रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। मेडिकल कालेज के प्रोफेसरों को प्रति माह ढाई लाख रुपए मानदेय दिया जाएगा। 

    जिन मेडिकल कालेजों में अनुबंध पर बहाली होनी है उनके नाम हैं- Mahatma Gandhi Memorial Medical College (MGM), Jamshedpur, Shaheed Nirmal Mahto Medical College & Hospital (SNMMCH), Dhanbad, Sheikh Bhikhari Medical College & Hospital, Hazaribagh, Medinirai Medical College & Hospital, Medininagar (Palamu), Phulo Jhano Medical College & Hospital, Dumka।

    खबरें और भी

    झारखंड में रिम्स समेत सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी का अभाव है। रिक्त फैकल्टी पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) लगातार चेतावनी देता रहा है। झारखंड सरकार बार-बार फैकल्टी की नियुक्ति का आश्वासन (अंडरटेकिंग) देकर मेडिकल कॉलेजों की मान्यता बचाती रही है।

    धनबाद समेत कई मेडिकल कॉलेजों ने एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission NMC)) में आवेदन किया है। ऐसे में रिक्त फैकल्टी पदों को भरना जरूरी हो गया है। इसी के मद्देनजर अनुबंध के आधार पर फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।