Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SNMMCH में एमबीबीएस की 150 सीटों पर होगी पढ़ाई! सरकार के निर्देश पर तैयारियों में जुटा प्रबंधन

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:44 PM (IST)

    Dhanbad Medical College: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) ने एमबीबीएस की 150 सीटों की मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को आव ...और पढ़ें

    SNMMCH धनबाद में सीटें बढ़ाने के लिए एनएमसी को दिया आवेदन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    SNMMCH धनबाद में सीटें बढ़ाने के लिए एनएमसी को दिया आवेदन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. SNMMCH ने 150 एमबीबीएस सीटों के लिए NMC को आवेदन दिया।

    2. अगस्त के दूसरे सप्ताह से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद।

    3. सरकार प्रोफेसरों की कमी पूरी करने के लिए बहाली कर रही है।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (SNMMCH) धनबाद प्रबंधन ने नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) को अब एमबीबीएस सीटों की बढ़ोतरी के लिए फिर से आवेदन दिया है। इस बार 100 की जगह मेडिकल कालेज प्रबंधन ने 150 सीटों की मान्यता के लिए आवेदन किया है।

    प्रबंधन ने आवेदन के साथ दो माह में शिक्षकों की कमी दूर कर लेने की बात भी कही है। इससे पहले मेडिकल कालेज प्रबंधन ने 100 सीटों के लिए आवेदन किया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रबंधन ने 150 सीटों के लिए आवेदन किया है।

    अगस्त से शुरू होने वाला है नामांकन

    नीट की परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब एडमिशन की तैयारी कालेज में चल रही है। कालेज सूत्रों के अनुसार नीट के तहत अगस्त के दूसरे सप्ताह में नामांकन शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए काउंसेलिंग शुरू कर दी जाएगी।

    एसएनएमएमसीएच में अभी तक 100 सीटों की मान्यता मिली हुई है, आगे एनएमसी अनुमति देती है, तो इसकी संख्या 150 हो जाएगी। इसके तहत बढ़े हुए सीटों 150 पर यहां नामांकन हो पाएगा। नामांकन के लिए पहले ही यहां पर एडमिशन सेल का गठन किया गया है।

    खबरें और भी

    सरकार ने निकाली प्रोफेसर के लिए बहाली

    एसएनएमएमसीएच में शिक्षकों की कमी को दिखते हुए सरकार ने अनुबंध, पीजी बांड, जेपीएससी आदि के माध्यम से बहाली करा रही है। प्रबंधन का कहना है कि प्रोफेसर के लिए अनुबंध पर बहाली निकाली गई है। एक से दो माह से कमी पूरी कर ली जाएगी।

    ज्ञात हो कि 22 विभागों में से मात्र चार विभागों में ही प्रोफेसर हैं, बाकी विभाग प्रभार में चल रहे हैं। हाल ही में संविदा और वाक-इन-इंटरव्यू के जरिए कुछ डाक्टरों व 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों की ज्वाइनिंग यहां कराई गई है।

     

    एनएमसी को फिर से मान्यता के लिए आवेदन किए गए हैं, इस बार 150 सीटों के लिए मान्यता मांगी गई है। जो कमियां हैं, उसे पूरी की जा रही है।

    -

    डा. आरके महतो, प्राचार्य, एसएनएमएमसीएच