यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बढ़े नाखून के चलते टीचर ने छात्रा को जमकर पीटा, पुलिस के पास पहुंच लड़की ने कहा- नशेड़ी हैं हमारे गुरुजी; जानें फिर क्या हुआ
धनबाद में धनसार के पतराकुल्ही राज्यकीय मध्य विधालय में सोमवार को एक शिक्षक ने 14 वर्षीय छात्रा की पिटाई कर दी। पिटाई नाखून जांच के दौरान हुई। शिक्षक न ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, धनसार (धनबाद)। पतराकुल्ही राज्यकीय मध्य विधालय में सोमवार को शिक्षक सह प्रभारी प्राधानाचार्य जनार्दन प्रसाद ने 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा की पिटाई कर दी क्योंकि उसके नाखून बढ़े थे। नाराज छात्रा ने घर जाकर स्वजन से कहा कि शिक्षक ने नशे में उसे पीटा।
लड़की के स्वजनों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा
इसके बाद स्वजन समेत एक दर्जन से अधिक महिलाएं स्कूल पहुंच गईं। वहां आधे घंटे तक हंगामा किया। फिर सभी महिलाएं छात्रा को लेकर धनसार थाना पहुंचीं। वहां छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत की।
नाखून नहीं बढ़े थे फिर भी टीचर ने पीटा: छात्रा
खबरें और भी
शिक्षक के खिलाफ छात्रा ने शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत की है। शिक्षक की मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर कारवाई करेंगे- राजदेव सिंह, प्रभारी, धनसार थाना।