Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रिंस खान का पासपोर्ट वेरिफाई करने वाले सस्‍पेंड दरोगा की फिर से हुई पोस्टिंग, इस एक भूल के कारण भागा विदेश

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 10:51 AM (IST)

    वासेपुर का कुख्‍यात गैंगस्‍टर प्रिंस खान पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वह देश से बाहर विदेश में भागकर वहां से अपराधों को अंजाम दे रहा है। उसके गुर् ...और पढ़ें

    प्रिंस का पासपोर्ट सत्यापन करने वाले निलंबित दरोगा की फिर से हुई पोस्टिंग।
    प्रिंस का पासपोर्ट सत्यापन करने वाले निलंबित दरोगा की फिर से हुई पोस्टिंग।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। वासेपुर के प्रिंस खान का पासपोर्ट के लिए चरित्र सत्यापन (character verification) करना ही पुलिस के लिए सिर दर्द बना। दरअसल, उसी पासपोर्ट के जरिए प्रिंस विदेश भागा और वहां रहकर गुनाह पर गुनाह कर रहा है। शहर के व्यवसायियों को धमका रहा है।

    प्रिंस ने पुलिस की नाक में किया दम

    पुलिस को जब गलती समझ में आई तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि, पासपोर्ट सत्यापन करने वाले दारोगा पर विभागीय गाज भी गिरी। पर मसला हल नहीं हुआ।

    दारोगा की छोटी से भूल के कारण पुलिस महकमा काफी दिनों से प्रिंस खान की करतूत से परेशान है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रिंस के पासपोर्ट बनवाने में पुलिस सत्यापन प्रक्रिया की जांच हुई, तो दारोगा की लापरवाही स्पष्ट हुई। इसके बाद ही दारोगा कालिका राम को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।

    पुलिस की गलती से  धनबाद छोड़ भागा प्रिंस  

    हालांकि, फिर से उक्त दारोगा की पोस्टिंग हो चुकी है। सत्यापन में त्रुटि थी कि प्रिंस खान की दागदार छवि होने के बावजूद वर्ष 2021 में उसका पासपोर्ट बना। प्रिंस खान ने हैदर अली के नाम से पासपोर्ट बनवाया था।

    हालांकि, बाद में पुलिस ने प्रिंस का पासपोर्ट रद्द करवा दिया है। स्थिति है कि अब वह जहां है वहां से कहीं जा नहीं सकता है, पर सच्चाई है कि धनबाद छोड़ कर जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: फिर से थमेंगे ट्रेनों के पहिए: 20 सितंबर से शुरू होने जा रहा रेल रोको आंदोलन, TMC ने समर्थन देने से किया इंकार

    पासपोर्ट सत्यापन में हुई थी चूक

    प्रिंस की करतूत से तंग आकर जब उसके पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया की जांच हुई, तो अधिकारियों को पता चला कि नागरिकता काॅलम में लिखा हुआ था कि आवेदक अपने पते पर नहीं पाया गया।

    खबरें और भी

    दूसरी गलती थी कि प्रिंस पर कितना मुकदमा पूर्व से दर्ज है उसका उल्लेख सत्यापन फार्म पर नहीं था। लिहाजा जब सत्यापन करने वाले पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही सामने आई, तो दारोगा निलंबित हो गए।

    प्रिंस खान का पासपोर्ट 2021 में बना था। उसी दौरान नया बाजार में जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ नन्हें की हत्या हुई। पुलिस नन्हें हत्याकांड में प्रिंस खान को ढूंढ़ रही थी और वह उसी पासपोर्ट का सहारा लेकर जिला छोड़कर फरार हो गया था।

    यह भी पढ़ें: इन तीन कारणों से पुरुषों में बढ़ता जा रहा प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा, जानें कैसे कम खर्च में कर सकेंगे इलाज