हाईवे पर सफर होगा महंगा: एक अप्रैल से Toll Hike, मैथन टोल प्लाजा प्रबंधन ने इतने रुपये की वृद्धि की
Toll Hike Announced: मैथन टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से टोल दरें बढ़ जाएंगी, जिससे वाहनों पर 5 से 15 रुपये और मासिक पास पर 10 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा ...और पढ़ें

झारखंड-प. बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन टाल प्लाजा।
HighLights
1 अप्रैल से मैथन टोल प्लाजा पर टोल महंगा।
वाहनों पर 5 से 15 रुपये तक की वृद्धि।
टोल भुगतान केवल फास्टैग और यूपीआई से।
संवाद सूत्र, जागरण, मैथन (धनबाद)। एक अप्रैल 2026 से देशभर में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा होने जा रहा है। टोल दरों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू होगी, जिसका असर झारखंड के मैथन टोल प्लाजा सहित सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर पड़ेगा। नई दरें लागू होने के बाद निजी और व्यावसायिक वाहनों को ज्यादा शुल्क देना होगा, जिससे यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित मैथ टोल प्लाजा से गुजरने पर वाहनाों से पांच से 15 रुपये तक ज्यादा टोल किराया चुकाना होगा। जबकि मासिक टोल किराए में दस रुपये की वृद्धि की गई है। इसके लिए एनएचएआई प्रबंधन ने बढ़ा हुआ टोल टैक्स की सूची तमाम टोल प्लाजा प्रबंधन को भेज दी है।
मैथन टोल प्लाजा प्रबंधन चला रहा जागरूकता अभियान
मैथन टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे कि बढ़ा हुआ टोल किराया वसूली में कोई असुविधा न हो। टोल प्लाजा प्रबंधन से प्राप्त सूचना के मुताबिक एक अप्रैल से 12 चक से 16 चक्का वाले ओवर साइज वाहनों का टोल टैक्स 655 से बढ़ाकर 670 कर दिया गया है।
वही कंस्ट्रक्शन हैवी व्हीकल वाहनों का टोल टैक्स 640 से बढ़कर 650 रुपया कर दिया गया है। सामान्य ट्रक का टोल टैक्स 345 से बढ़कर 350 कर दिया गया है। बस का टोल टैक्स 345 से बढ़कर 350 कर दिया गया है। जबकि कार का टोल किराया 100 से बढ़कर 105 रुपया कर दिया गया है।
खबरें और भी
लोकल वाहनों पर पांच रुपये की वृद्धि
स्थानीय वाहनों पर भी पांच रुपये का टोल वृद्धि की गई है। जिसके अंतर्गत ओवर सीज लोकल वाहन का टोल टैक्स 330 से बढ़कर 335 कर दिया गया है। ओवर सीज हैवी कंस्ट्रक्शन वाहन का किराया 270 से बढ़कर 275 कर दिया गया है। लोकल बस का टोल टैक्स 170 से 175 कर दिया गया है।
लोकल ट्रक का टोल टैक्स 170 से बढ़कर 175 कर दिया गया है। जबकि लोकल कार का टोल टैक्स 50 से बढ़कर 55 कर दिया गया है। वही मासिक किराया में 10 का वृद्धि करते हुए टाल प्रबंधन ने 350 की जगह अब 360 रूपया टोल टैक्स लेगा।
वाहन मालिकों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
वाहन चालकों का मानना है कि बढ़े हुए टोल टैक्स से वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मैथन टोल प्लाजा के टोल मैनेजर राहुल सिंह ने कहा कि एनएचएआई के निर्देशानुसार बढ़ा हुए टोल किराया एक अप्रैल मध्य रात्रि से लागू हो जाएगा। इसके लिए टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
नगद बंद, अब सिर्फ फास्टैग या यूपीआइ
उन्होंने कहा कि टोल पेनल्टी सहित किसी भी तरह का टोल किराया अब नगद नहीं लिया जाएगा। वाहन चालकों को टोल टैक्स केवल फास्टैग एवं यूपीआई के माध्यम से ही चुकाना होगा। टोल तोड़कर भागने या टोल बकाया होने पर एनएचएआई द्वारा एसएमएस एवं ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जाएगा । इसके बावजूद भी टोल किराया का भुगतान नहीं किया गया तो वैसे वाहनों पर जुर्माना भी लग सकता है।