Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टुंडी में मधुमक्खियों का कहर, आदिवासी महिला की मौत; छह अन्य घायल

    By Ramjee Yadav Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:36 PM (IST)

    Tundi Bee Attack धनबाद के टुंडी में जंगली मधुमक्खियों के हमले से एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। इस घटना में आधा दर्जन अन्य लोग भी घायल हुए, जिनका इलाज ...और पढ़ें

    मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)

    मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)

    संस, जागरण, टुंडी (धनबाद)। Dhanbad Bee Attack झारखं‍ड के धनबाद जिले के टुंडी में जंगली मधुमक्खियों के हमले से एक आदिवासी महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

    टुंडी थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ गांव की रहनेवाली 59 वर्षीय मनोकी देवी (पति जुड़ा किस्कू) बुधवार को टुंडी राजगढ़ स्थित बुधनी हटिया में कुछ सामान खरीदने गई थी। लौटने के दौरान एक पीपल पेड़ की छांव में बैठ गई। जहां पहले से ही पेड़ के उपर में जंगली मधुमक्खियों का छत्ता लटका हुआ था।

    अचानक एक सूखी डाली टूटकर मधुमक्खियों के छत्ता पर गिर गई। इससे आक्रोशित मधुमक्खियों ने पेड़ के नीचे बैठी मनोकी देवी पर टूट पड़ी। मधुमक्खियों से बचने के लिए मनोकी देवी खेत की तरफ जी जान लगाकर भागी। इस दौरान वह एक खेत के मेढ़ के आड़ में गिरकर बेहोश हो गई।

    मनोकी रात को घर नहीं लौटी तो घरवालों को लगा कि वह किसी मेहमान के घर चली गई होगी। सुबह होने पर स्वजनों ने सभी मेहमानों के यहां फोन कर खोजबीन की तो कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद खोजबीन की तो जंगल के एक खेत के मेढ़ पर मनोकी मृत अवस्था में मिली।

    उसके पूरे शरीर में मधुमक्खियों के काटने के निशान थे। पूरा शरीर फुल गया था। गांव के समाजसेवी फूलचंद किस्कू ने बताया कि कोई समझ नहीं पाया कि मनोकी देवी को मधुमक्खियों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इसके बाद घर लाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

    खबरें और भी

    इस घटना के बाद पुत्र व स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए सोनेत संथाल समाज के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह टुंडी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता रतिलाल टुडू ने दुःख जताया है व हर संभव मदद देने की बात कही है।

    वहीं मनियाडीह थाना क्षेत्र के बस्तीकुल्ही गांव में महुआ पेड़ पर तोता का बच्चा पकड़ने गए बुधन सोरेन, समर सोरेन, राजा सोरेन, भीखू सोरेन समेत आधा दर्जन लोगों को जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज धनबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।