वासेपुर में नाबालिग से छेड़खानी और अपहरण का प्रयास, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
वासेपुर में एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है, जिसमें भूली थाना पर कार्रवाई न करने का आरोप है। ...और पढ़ें

वासेपुर में नाबालिग का अपहरण का प्रयास। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
वासेपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास।
भूली थाना में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
संवाद सूत्र, वासेपुर (धनबाद)। एक नाबालिग लड़की ने दो युवकों पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिला धनबाद एसएसपी और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत भूली थाना में दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित के अनुसार, मोंटी कुरैशी और आलम अंसारी उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं। उसने आरोप लगाया कि एक बार दोनों ने जबरन उसे वाहन में बैठाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से वह सुरक्षित बच सकी।
पीड़ित के स्वजन ने बताया कि घटना के संबंध में लड़की के पिता अरमान ने भूली थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्वजन का यह भी आरोप है कि शिकायत के बाद आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फल लेने गई थी मासूम, दुकानदार करने लगा गंदा काम; धनबाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट में की कार्रवाई
भूली थाना की पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।