वीरभूम में 15 किलो सोना और 28 करोड़ कैश बरामदगी का कनेक्शन दुमका से जुड़ा, चार युवक जेल भेजे गए
पश्चिम बंगाल के वीरभूम में 15 किलो सोना और 28 करोड़ रुपये नकद बरामदगी मामले में दुमका के चार युवकों सहित सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। ...और पढ़ें

बरामद सोना और नोट। (फाइल फोटो)
HighLights
वीरभूम में 15 किलो सोना, 28 करोड़ नकद बरामद।
दुमका के चार युवकों सहित सात लोग गिरफ्तार।
पत्थर व्यवसायी के घर डकैती की योजना का आरोप।
जागरण संवाददाता, दुमका। पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना की पुलिस ने पत्थर व्यवसायी वह सरकारी बस चालक सेवानिवृत्त मिनार मंडल के घर से 29 जुलाई की सुबह 15 किलो सोना के साथ करीब 28 करोड़ नगद रुपया बरामद किया है।
पुलिस ने घर के समीप से सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दुमका के चार लोग शामिल हैं। कुल सात अपराधियों को गुरुवार देर शाम को डकैती के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
29 जुलाई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सात संदिग्ध लोग वाहन से घूम रहे हैं। मोहम्मद बाजार थाना की पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे लोग मीनार मंडल के घर डकैती की योजना बना रहे थे। पता चला है कि वहां पर काफी मात्रा में सोना और रुपया रखा हुआ है।
पुलिस ने पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मिनार मंडल के घर पर दबिश दी तो वहां का रुपया व सोना देखकर अवाक रह गई। पुलिस की सूचना पर ईडी ने आकर जांच की तो उसके अधिकारियों का पसीना छूट गया। अलमारी व कई बैग में रुपया भरा हुआ था। पुलिस ने जांच के दौरान करीब 15 किलो साेना और 28 करोड़ रुपया बरामद किया।
डकैती में दुमका के चार युवकों को जेल
पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर अर्जुन लोहार, शेख गियासुददीन, शेख फरजुददीन, शेख पुलक साहा,मो. फिरोज अहमद, अभिनव भातसा और रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रवि कुमार शहर के बांधपाड़ा और फिरोज खिजुरिया का रहने वाला है। वहीं दो अन्य आरोपित बंदरजोड़ी के रहने वाले हैं।
खबरें और भी
सभी आरोपित करते हैं पत्थर व बालू का कारोबार
सूत्रों की माने तो मिनार मंडल पत्थर और बालू का धंधा करता है, जबकि जेल गए दुमका के चारों आरोपित भी इस धंधे जुड़े हुए हैं। घरवालों की माने तो चारों युवक किसी काम से मोहम्मद बाजार गए थे। वे तीन अन्य लोगों से बात कर रहे थे, तभी पुलिस ने संदिग्ध मानकर पकड़ लिया। पुलिस ने दुमका के जिन लोगों को जेल भेजा हे, उनके खिलाफ स्थानीय थाने में आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।