Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sita Soren Rangarh Visit: सीता सोरेन इस दिन करेंगी रामगढ़ का दौरा, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 03:20 PM (IST)

    जामा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा के दुमका से लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन पांच या छह अप्रैल को रामगढ़ प्रखंड ...और पढ़ें

    सीता सोरेन 05 या 06 अप्रैल को करेंगी रामगढ़ का दौरा (फाइल फोटो)
    सीता सोरेन 05 या 06 अप्रैल को करेंगी रामगढ़ का दौरा (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, रामगढ़(दुमका)। Sita Soren Ramgarh Visit: जामा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सह वर्तमान में भाजपा के दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन पांच या छह अप्रैल को रामगढ़ प्रखंड का दौरा कर सकती है।

    सीता सोरेन भाजपा में योगदान करने एवं भाजपा द्वारा दुमका लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार आज तीन अप्रैल को दुमका आ रही है। सीता सोरेन के दुमका आगमन को लेकर मंगलवार को रांची में भाजपा की एक बैठक भी की गई है। जिसमें सीता सोरेन के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

    जामा और रामगढ़ प्रखंड पर है अच्छी पकड़

    सीता सोरेन का दुमका में भव्य स्वागत किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की पांच या छह अप्रैल को सीता सोरेन रामगढ़ प्रखंड का दौरा कर सकती है। जामा विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व करने के कारण जामा एवं रामगढ़ प्रखंड में उनकी अच्छी पकड़ है।

    जामा एवं रामगढ़ प्रखंड के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता सीता सोरेन के संपर्क में हैं। सीता सोरेन के दुमका आने के बाद उनसे मिलने के पश्चात यह सभी कार्यकर्ता भी भाजपा में योगदान कर सकते हैं।

    दुमका में होगी गोपनीय बैठक

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीता सोरेन दुमका आने पर जामा एवं रामगढ़ के कई झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ गोपनीय बैठक भी करेगी। सूत्रों पर भरोसा करें तो कई ऐसे झामुमो समर्थक भी हैं जिनका सीता सोरेन से काफी अच्छा संबंध रहा है।

    यह समर्थक अंदर ही अंदर सीता सोरेन के पक्ष में काम करने का आश्वासन दे रहे हैं। इधर कई भाजपा कार्यकर्ता भी ऐसे हैं जो सुनील सोरेन के टिकट कटने से अंदर ही अंदर काफी दुखी है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक वे लोग सीता सोरेन से मुलाकात नहीं करेंगे तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

    खबरें और भी

    भाजपा कार्यकर्ताओं करेंगे जोरदार स्वागत

    हालांकि सीता सोरेन के रामगढ़ प्रखंड आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें कई जगह पर स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ता कड़बिंधा, महुबना, मयूरनाथ एवं रामगढ़ बाजार में सीता सोरेन का भव्य स्वागत करेंगे। सीता सोरेन का रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की भी तैयारी की जा रही है।

    हालांकि जिला से निर्देश मिलने के बाद ही इस पर मोहर लगेगी। हालांकि कई आदिवासी गांव में सीता सोरेन के झामुमो छोड़ने पर आदिवासियों के बीच आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में आदिवासी आज भी शिबू सोरेन के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा पर ही विश्वास करते हैं।

    ये भी पढ़ें-

    बिहार के बाद झारखंड में BJP को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; Lalu Yadav की RJD में हुए शामिल

    बिहार के बाद झारखंड में BJP को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; Lalu Yadav की RJD में हुए शामिल