विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के बाद झारखंड में BJP को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; Lalu Yadav की RJD में हुए शामिल

Published: Tue, 02 Apr 2024 02:49 PM (IST)

बिहार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद अजय निषाद ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का ...और पढ़ें

बिहार के बाद झारखंड में BJP को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; (फोटो- जागरण)
बिहार के बाद झारखंड में BJP को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. गिरिनाथ सिंह की वापसी से राजद और मजबूत होगा- राजद नेता
  2. गिरिनाथ सिंह संयुक्त बिहार में मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता रहे

राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार प्रदेश राजद कार्यालय पटना में झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह की राजद में घर वापसी हो गई है। वे संयुक्त बिहार में मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता रहे हैं।

पटना में बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाया और घर वापसी कराई।

झारखंड के राजद नेताओं ने क्या कुछ कहा

झारखंड राजद नेताओं ने कहा कि गिरिनाथ सिंह की राजद में दोबारा वापस आने से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल और मजबूत होगा।

इनके घर वापसी पर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मुख्य प्रवक्ता डाक्टर मनोज कुमार सहित अन्य कई नेताओं ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें- 

खुशखबरी! Deoghar Airport पर अब होगी नाइट लैंडिंग, इन बड़े शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की मिलेगी सुविधा

Lalu Yadav की स्ट्रेटजी होगी फेल? झारखंड में नहीं बन रही बात; इन दो सीटों पर अड़ी RJD