विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: 'कई टुकड़ों में बंटा दिखेगा JMM...', BJP नेता डॉ. निशिकांत दुबे का झामुमो पर कड़ा प्रहार

Published: Sat, 06 Apr 2024 04:50 PM (IST)

शनिवार को गोड्डा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे ने झामुमो पर जोरदार प्रहार किया। इस दौरान ...और पढ़ें

दुमका के एमएलए-एमपी कोर्ट में शनिवार को पेशी के बाद बाहर निकलते डॉ. निशिकांत दुबे व अन्य
दुमका के एमएलए-एमपी कोर्ट में शनिवार को पेशी के बाद बाहर निकलते डॉ. निशिकांत दुबे व अन्य

जागरण संवाददाता, दुमका। गोड्डा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे शनिवार को झामुमो पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि आने वाले एक साल के अंदर झामुमो टुकड़े-टुकड़े में बंटा दिखेगा।

उन्होंने कहा कि झामुमो के अंदर सत्ता सुख भोगने व अंतर्कलह इसका विनाश का कारण बनने वाला है। भ्रष्टाचार के मामले में ईडी का शिकंजा आने वाले दिनों में और कसेगा और कई मामले उजागर होंगे।

 मीडिया से की बातचीत

आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दुमका के एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. निशिकांत ने कहा कि कहा कि आपातकाल में तो साया भी साथ छोड़ देता है।

जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के करीबी मित्र अभिषेक पिंटू ने भी जो बयान ईडी को दिया है उससे यह साफ हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के कहने पर ही जमीन घोटाला की साजिश हुई है। 

ईडी की जांच को लेकर ये कहा

उन्होंने यह भी कहा कि यह संभव है कि ईडी अभी इस मामले में और तह तक जा सकती है। कहा कि हेमंत सोरेन की एक बेनामी कंपनी अंजया स्टील के खाते में इंलैंड पावर कंपनी से करोड़ों का लेन-देन हजारीबाग के एक झामुमो नेता के खाते से ट्रांजेक्शन की भी भनक है।

आने वाले दिनों में यह घोटाला भी उजागर हो सकता है। कहा कि कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह चम्पाई सोरेन को हटाकर मुख्यमंत्री बन सकती हैं। 

ये लोग रहे मौके पर मौजूद

सत्ता सुख के इस खेल में हेमंत सोरेन के भाई व पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन भी पार्टी छोड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को अपने भविष्य को लेकर चिंतन करनी चाहिए।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सीता सोरेन के दिवंगत पति पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की संदेहास्पद मौत की जांच भाजपा की सरकार बनने पर कराई जाएगी। मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. लुईस मरांडी, मृणाल मिश्रा, अजय पाठक समेत कई मौजूद थे।

ये भी पढे़ं-

Kalpana Soren: तो हो गया फाइनल... इस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, JMM विधायक दल की बैठक में फैसला

Lok Sabha Election 2024: झारखंड की वो लोकसभा सीट, जहां से एक बार मजदूर नेता बना सांसद; पढ़िए पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।