Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalpana Soren: तो हो गया फाइनल... इस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, JMM विधायक दल की बैठक में फैसला

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 04:27 PM (IST)

    Kalpana Soren मुंबई व दिल्ली के बाद भाजपा विरोधी आइएनडीआइए के घटक दलों का बड़ा जुटान 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होगा। राज्य में झामुम ...और पढ़ें

    Kalpana Soren: तो हो गया फाइनल... इस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन (फाइल फोटो)
    Kalpana Soren: तो हो गया फाइनल... इस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विधायकों के जिम्मे लोकसभा चुनाव जीतने का टास्क
    2. बैठक से गायब रहे लोबिन हेम्ब्रम और चमरा लिंडा

    राज्य ब्यूरो, रांची। Kalpana Soren मुंबई व दिल्ली के बाद भाजपा विरोधी आइएनडीआइए के घटक दलों का बड़ा जुटान 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होगा। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इसकी मेजबानी करेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सरकारी आवास में झामुमो विधायक दल की बैठक में इसकी घोषणा की गई। बैठक में मौजूद विधायकों को लोकसभा चुनाव जीतने का टास्क सौंपा गया है।

    इसी रणनीति के तहत सभी 14 सीटों पर उनकी जिम्मेदारी तय होगी। झामुमो विधायक दल की बैठक से बोरियो के विधायक लोबिन हेम्ब्रम और बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा नदारद रहे। लोबिन हेम्ब्रम काफी समय से नाराज चल रहे हैं, जबकि चमरा लिंडा लोहरदगा से टिकट नहीं मिलने के कारण क्षुब्ध बताए जाते हैं।

    लोहरदगा से कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। झामुमो न्याय उलगुलान रैली के साथ ही हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ पंचायतों में चल रहे न्याय यात्रा का भी समापन भी होगा।

    झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि इस रैली में गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। उन्हें गांडेय विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में झामुमो ने प्रत्याशी घोषित किया है। कल्पना सोरेन लगातार सक्रिय हैं। उल्लेखनीय है कि झामुमो के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद गांडेय में उपचुनाव हो रहा है।

    गिरफ्तारी से आक्रोश, ऐतिहासिक रैली होगी - चंपई सोरेन

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झामुमो की न्याय उलगुलान रैली ऐतिहासिक होगी। ऐसी रैली पहले कभी नहीं हुई होगी और ना ही आने वाले समय में होगी। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। रैली में पूरे देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। यह न्याय के लिए झारखंड का उलगुलान होगा। लोगों का एक-एक वोट भाजपा के लिए चोट होगा।

    खबरें और भी

    हम मजबूती से कर रहे संघर्ष - कल्पना सोरेन

    बैठक में कल्पना सोरेन ने कहा कि पार्टी मजबूती से संघर्ष कर रही है। हेमंत सोरेन अभी जेल में हैं। लोगों की ताकत से वह संघर्ष कर रहीं हैं। उन्होंने आह्वान किया कि यही ताकत रैली में भी दिखना चाहिए। जी अभी अंदर है, आपकी ताकत से ही वह मजबूती के साथ संघर्ष कर रहे हैं. यही ताकत रैली और चुनाव में भी दिखनी चाहिए।

    विधायकों पर होगा दारोमदार

    बैठक में विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा गोलबंदी करने को कहा गया है। विधायक गांवों में कैंप करेंगे और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। न्याय उलगुलान रैली में समर्थकों के साथ विधायक जुटेंगे।

    उन्हें कार्यकर्ताओं को रांची लाने की जवाबदेही मिली है। बैठक में दुमका से गठबंधन के प्रत्याशी व शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन, गिरिडीह से प्रत्याशी व टुंडी के विधायक मथुरा महतो समेत अन्य विधायक और सरकार के मंत्री मौजूद थे। बैठक का का संचालन झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने किया।

    ये भी पढ़ें- 

    Lalu Yadav: लालू यादव ने झारखंड में में भी सेट किया राजद का मामला, इस सीट पर डील हुई फाइनल तो...

    Jharkhand News: झामुमो के लिए एक और बड़ा झटका, बगावत के मूड में आया यह दिग्गज नेता; कहा- टिकट नहीं मिला तो फिर...