झारखंड में 7 चौकीदारों की पत्नियों पर होगी कानूनी कार्रवाई, मंईयां सम्मान योजना में किया फर्जीवाड़ा
दुमका के मसलिया में सात चौकीदारों की पत्नियों को अवैध रूप से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना महंगा पड़ गया है। बीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर ली गई राश ...और पढ़ें

झारखंड में 7 चौकीदारों की पत्नियों पर होगी कानूनी कार्रवाई (AI Generated Image)
HighLights
सात चौकीदारों की पत्नियों ने लिया अवैध मईयां सम्मान लाभ।
बीडीओ ने सभी को राशि वापस करने का नोटिस दिया।
राशि जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।
संवाद सहयोगी, मसलिया (दुमका)। योग्य लाभुक का हकदार नहीं होने के बाद भी खुद को एक साधारण महिला बताकर मंईयां सम्मान योजना की राशि लेने वाली सात चौकीदारों की पत्नियों को महंगा पड़ गया है।
बीडीओ ने सभी को नोटिस देकर अभी तक ली गई सारी राशि जमा करने को कहा है। पैसा नहीं जमा करने पर सभी के कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।
सरकार ने पहले योजना का लाभ लेने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था। जिसमें साफ कहा गया था कि अगर घर का कोई व्यक्ति सरकारी सेवा का लाभ ले रहा है तो उसके घर की महिलाएं किसी भी सूरत में योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।
इसके बाद भी कुसुमघटा के चौकीदार प्रदीप मुर्मू की पत्नी मनीषा मुर्मू, हुंजा गांव के मदन मरांडी की पत्नी सूरजमुनि मरांडी, आमदहा गांव के विश्वनाथ राय की पत्नी विनती देवी, गोलबंधा गांव के पवन मिर्धा की पत्नी क्रांति देवी, मसलिया के मिस्त्री किस्कू की पत्नी गीता मुर्मू, पिपरा गांव के बुलाई मुर्मू की पत्नी महासुन्दरी मुर्मू व शिकारपुर गांव के वासुदेव राय की पत्नी बसंती देवी अवैध रूप से मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही थी।
सत्यापन के बाद यह बात प्रशासन की पकड़ में आई। बीडीओ अजफर हसनैन ने सभी को नोटिस भेजकर सम्मान राशि वापस करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने दस दिन के भीतर प्रावधान के अनुसार राशि वापस नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।