Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dumka vidhan sabha Chunav Result: JMM के बसंत सोरेन ने अपने नाम की दुमका सीट, इतने वोटों से हासिल की जीत

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 05:48 PM (IST)

    दुमका विधानसभा सीट (Dumka vidhan sabha election Result) पर सोरेन बनाम सोरेन की जबरदस्त जंग देखने को मिली। झामुमो के बसंत सोरेन और बीजेपी के सुनील सोर ...और पढ़ें

    जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन और बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन। फाइल फोटो
    जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन और बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, दुमका। दुमका विधानसभा सीट (Dumka vidhan sabha Election Result 2024 / Jharkhand vidhan sabha chunav Result News) को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। यहां सोरेन बनाम सोरेन की जबरदस्त सियासी जंग देखने को मिली और आखिरकार नतीजे सामने आ चुके हैं।

    शुरुआत से ही बढ़त बनाकर चल रहे भाजपा के सुनील सोरेन को बड़ा झटका लगा है। आखिरी चरण में हुए बड़े उलटफेर के बाद आखिर में झामुमो के बसंत सोरेन ने जीत हासिल कर ली है।

    आंकड़ों के मुताबिक झामुमो के बसंत सोरेन 95685 वोट मिले हैं। वहीं, 81097 वोटों के साथ भाजपा के सुनील सोरेन को हार का सामना करना पड़ा है।

    दुमका सीट

    21वां राउंड

    सुनील सोरेन भाजपा -81097

    बसंत सोरेन झामुमो -95685

    झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन (Basant Soren) ताल ठोक रहे हैं, जबकि बीजेपी ने सुनील सोरेन (Sunil Soren) को टिकट दिया। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

    बता दें कि दुमका विधानसभा क्षेत्र जिला होने के साथ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। जिला मुख्‍यालय समेत सभी सरकारी बड़े कार्यालय इसी क्षेत्र में होने के चलते यह इलाका सियासत में खासा दखल रखता है। यहां के लोगों ने अब तक हुए चुनाव में कभी भी किसी एक दल के नेता को नहीं जिताया। यहां की जनता हर चुनाव में दल और उम्‍मीदवार को बदल देती है।

    2005 से अब तक क्या रहा इस सीट का समीकरण?

    इस सीट पर 2005 में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्‍याशी स्‍टीफेन मरांडी ने जीत हासिल की। उन्‍होंने भाजपा के मो‍हरिल मुर्मू को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में दिग्‍गज नेता हेमंत सोरेन ने जीत हासिल की। 2014 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के लुइस मरांडी ने जीत दर्ज की। उन्‍होंने तत्‍कालीन विधायक झामुमो के हेमंत सोरेन को हराया। 2019 के चुनाव में बाजी उलटी पड़ गई। इस चुनाव में झामुमो के हेमंत सोरेन ने भाजपा के लुइस मरांडी को हराकर पिछली हार का बदला लिया।

    2020 में हुआ उपचुनाव

    2020 में हुए उपचुनाव में इस सीट से झामुमो के बसंत सोरेन ने भाजपा के लुइस मरांडी को मात दी।

    ये भी पढ़ें- Barhait Vidhan Sabha Seat: कौन बनेगा बरहेट का 'बॉस'? हेमंत सोरेन का BJP के गमालियल हेम्ब्रम से मुकाबला

    खबरें और भी