Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका में डिटर्जेंट और खाद के नीचे छिपा रखी थी हजारों शराब की बोतलें, खलासी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 01:56 AM (GMT+05:30)

    दुमका के सरैयाहाट में विदेशी शराब से लदा एक ट्रक पलटने के बाद अवैध शराब तस्करी का खुलासा हुआ। पुलिस ने खलासी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है, जबकि च ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. सरैयाहाट में शराब लदा ट्रक पलटा।

    2. डिटर्जेंट और खाद के नीचे शराब छिपाई।

    3. खलासी गिरफ्तार, चालक मौके से फरार।

    संवाद सहयोगी, सरैयाहाट (दुमका )। सरैयाहाट के जमुनियां गांव के निकट अनियंत्रित होकर विदेशी शराब लदा ट्रक पलटने एवं भारी मात्रा अवैध शराब तस्करी के मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट थाना के एस आई नकी ईमाम खान के बयान पर महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ जिला के ट्रक खलासी शमशेर सिंह, वाहन चालक, वाहन मालिक व मोबाइल नंबर 6309405106 के धारक एवं अन्य अज्ञात शराब माफियाओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 

    पुलिस ने खलासी शमशेर सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया गया। बताया है गया कि बिना अनुज्ञप्ति के काफी मात्रा में अवैध शराब का क्रय-विक्रय एवं परिवहन कर बिहार ले जाया जा रहा था। उक्त शराब में मिलावट हो सकती है। जो मानव जीवन के लिए हानिकारक हो सकता है। यह एक गैर-कानूनी अपराध है। 

    विदेशी शराब लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में बड़ा गिरोह का हाथ हो सकता है। जिसको खंगाला जा रहा है। सोमवार को देर रात्रि थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव के निकट विदेशी शराब लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक में छिपाकर रखा विदेशी शराब एवं अन्य समान जमीन पर गिरकर चारों ओर बिखर गई थी। 

    पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही ट्रक के खलासी को हिरासत में लिया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाते हुए चालक फरार हो गया। बिखरे सामानों में डिटर्जेंट पाउडर, केंचुआ खाद व भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की थी।

    खबरें और भी

    इन सामानों को पुलिस ने किया है जब्त

    1. एक ट्रक जिसका नंबर- ओडी 11 एल-8496
    2. 750 एम एल के कांच की बोतल जिसके रेपर पर रॉयल चैलेंज फाइन विस्की लिखा हुआ कुल- 7000 पीस।
    3. 750 एम एल के कांच की बोतल जिसके रेपर पर ऑल सीजन गोल्ड विस्की लिखा हुआ कुल 102 पीस।
    4. 750 एम एल के कांच की बोतल जिसके रेपर पर मेक डोवेल कुल 204 पीस।
    5. 180 एम एल का सफेद रंग का प्लास्टिक बोतल जिसके रेपर पर किंग गोल्ड विस्की लिखा हुआ कुल 1510 पीस।
    6. डिटर्जेंट पाउडर 500 ग्राम की कुल 50 प्लास्टिक की बोरी।
    7. केंचुआ खाद 20 बोरियां करीब 20 किलो का प्लास्टिक बोरी शामिल है।