Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dumka lok sabha Chunav Result : हॉट सीट दुमका पर देश की नजर, क्या सोरेन के गढ़ में बहू की बगावत लाएगी रंग?

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:09 PM (IST)

    Dumka lok sabha election Result Live झारखंड की 14 सीटों में से एक दुमका सीट पर इस बार पूरे देश की नजरें टिकी हैं। दरअसल यहां दिसोम गुरु शिबू सोरेन की ...और पढ़ें

    Dumka lok sabha Chunav Result : दुमका लोकसभा सीट पर नजर, क्या JMM के गढ़ में चमकेगी बहू की किस्मत?
    Dumka lok sabha Chunav Result : दुमका लोकसभा सीट पर नजर, क्या JMM के गढ़ में चमकेगी बहू की किस्मत?

    डिजिटल डेस्क, दुमका। Dumka Lok Sabha Chunav 2024 : झारखंड की बहुचर्चित दुमका लोकसभा सीट पर हुए चुनाव का परिणाम कल आएगा। दुमका सीट पर भाजपा की ओर से सीता सोरेन चुनावी दंगल में हैं। वहीं, झामुमो ने नलिन सोरेन को सियासी पिच पर उतारा है। इस सीट पर कुल 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

    यही वजह है कि झारखंड में संताल परगना की तीन सीटों में से एक दुमका सीट इस बार काफी चर्चा में है। इसकी वजह कर्मभूमि और उनकी परंपरागत लोकसभा सीट पर अरसे बाद गुरुजी का चुनाव मैदान में नहीं उतरना है। उधर, शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन का भाजपा में शामिल हो जाना है।

    दुमका में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    1. नलिन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
    2. परेश मरांडी, बहुजन समाज पार्टी
    3. सीता मुर्मु, भारतीय जनता पार्टी
    4. अनिल टुडु, लोकहित अधिकार पार्टी
    5. अलेश हंसदा, इंडियन नेशनल सोशियलिस्ट एक्शन फोर्स
    6. जोनाथन मर्दी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
    7. मुन्नी हंसदा, समता पार्टी
    8. राजू एमेन्यूअल मुर्मु, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
    9. राजेश किस्कू, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
    10. कमिश्नर मुर्मु, निर्दलीय
    11. निर्मल सोरेन, निर्दलीय
    12. बघराई सोरेन, निर्दलीय
    13. बीरेन मोहली, निर्दलीय
    14. बेबीलता टुडु, निर्दलीय
    15. मनोज हेम्ब्रम, निर्दलीय
    16. महाशोन मुर्मु, निर्दलीय
    17. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय
    18. संजय टुडु, निर्दलीय
    19. सुशांति हेम्ब्रम, निर्दलीय

    दुमका सीट से शिबू सोरेन लगातार सात बार सांसद बने

    झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से बहुचर्चित दुमका लोकसभा सीट की पहचान है। शिबू सोरेन 1980 से अब तक इसी सीट पर सात बार सांसद चुने गए। हालांक, 2019 में शिबू सोरेन को भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने मात दे दी।

    दुमका सीट पर झामुमो नेताओं को पहचान दिलाने का काम जामा विधानसभा सीट ने दी है। यह जानकारी है कि 1984 में जब शिबू सोरेन इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हारे थे तब 1985 में इसी विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। सिर्फ एक बार दुमका सीट पर उलटफेर हुआ जब 2005 में भाजपा के सुनील सोरेन ने शिबू सोरेन के बड़े बेटे स्व. दुर्गा सोरेन को शिकस्त दी थी।

    खबरें और भी

    2009 से सीता सोरेन संभाल रखी थीं पारिवारिक विरासत

    इसी सीट से स्व. दुर्गा सोरेन 1995 में पहली बार विधायक बने थे। वह 2000 का चुनाव भी जीते थे। हालांकि, 2005 में उन्हें भाजपा के सुनील सोरेन ने मात दी थी और उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया। वहीं, दुर्गा सोरेन के निधन के बाद उनकी पत्नी सीता सोरेन ने कमान संभाली। वहीं, 2009 से लगातार 2019 तक पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाती रहीं। इस बीच बदलते राजनीतिक परिदृश्य के साथ सीता सोरेन भी पार्टी बदल लीं और भाजपा में शामिल हो गईं।

    यह भी पढ़ें

    Chatra Lok Sabha Chunav Result : चतरा लोकसभा सीट पर भाजपा लगाएगी हैट्रिक? कांग्रेस को 4 दशक का सूखा खत्म होने की आस

    Rajmahal lok sabha Chunav Result: हॉट सीट राजमहल में त्रिकोणीय मुकाबला, 4 जून का बेसब्री से इंतजार