दुमका में 5 बच्चों के पिता का 3 बच्चों की मां पर आया दिल, लव स्टोरी पर पुलिस ने लगाया 'ग्रहण'
दुमका के शिकारीपाड़ा में पांच बच्चों के पिता मनार अंसारी तीन बच्चों की मां के साथ भाग गए। 30 मार्च को हुई इस घटना के बाद महिला के पिता ने अपहरण का माम ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पांच बच्चों के पिता तीन बच्चों की मां संग फरार।
महिला के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी मनार अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, दुमका। आज कल लोग गलत कार्य करने से पहले अपने और अपने परिवार की चिंता नहीं करते है। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है।
यहां पांच बच्चों के पिता मनार अंसारी का दिल अपने पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चे की मां पर आ गया। 30 मार्च को दोनों अपने बच्चों को छोड़कर भाग गए।
इस बात की जानकारी बच्चों ने नजदीक गांव में रहने वाले नाना को दी। पिता ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
थक हारकर उन्होंने चार अप्रैल को मनार अंसारी पर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। आवेदन में बताया कि उनका दामाद दूसरे शहर में रोजगार के लिए गया है।
ऐसे में घर में बेटी अकेली थी। 30 मार्च को मनार उसे बहला फुसलाकर ले कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में तो त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को मनार अंसारी को उसके घर सोनाढाप गांव से गिरफ्तार किया।
महिला को भी बरामद कर स्वजन को सूचित किया। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि अपहरण के आरोप में मनार को जेल भेज दिया गया है। महिला का मंगलवार को अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पति के डांस से नाराज महिला ने खाया जहर, दुमका में इलाज के दौरान हुई मौत