दुमका में अवैध संबंध के शक में पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति फरार
दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। आरोपी पति सुभाष मुर्मू फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ...और पढ़ें

दुमका में अवैध संबंध के शक में हत्या हुई। जागरण
HighLights
दुमका में अवैध संबंध के शक में हत्या हुई।
आरोपी पति सुभाष मुर्मू कुल्हाड़ी से हमला कर फरार।
जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र स्थित जामजोरी गांव में शनिवार सुबह अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया गांव निवासी 42 वर्षीय जान देवराज दत्ता के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित सुभाष मुर्मू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
बताया जाता है कि फतेहपुर में अपना निजी स्कूल चलाने वाले युवराज का लंबे समय से जामजोड़ी गांव के आदिवासी महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। युवराज का महिला के पति युवराज से भी अच्छा संबंध था। युवराज तीन दिन से महिला के घर में ही रह रहा था। सुबह पांच बजे के करीब गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचित किया कि सुभाष और देवराज के बीच झगड़ा हो रहा।
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी लोग सो गए। इस बीच सुभाष ने पत्नी के सामने ही युवराज पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। गांव वालों की सूचना पर एंबुलेंस आई और उसका चालक घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता तरुण दत्ता का कहना है कि सुभाष ने ही अवैध संबंध के शक में बेटे की जान ली है। वहीं मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन का कहना है कि मृतक आपराधिक किस्म का था। उसके खिलाफ मसलिया थाना में तीन केस दर्ज हैं। वे जेल भी जा चुका है। अवैध संबंध में ही वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्यारोपित की तलाश में छापामारी की जा रही है।