Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमकावासियों के लिए राहत की खबर: 50 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा नवीनीकरण, टेंडर जारी

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:52 PM (GMT+05:30)

    दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड में ग्रामीणों को राहत मिलेगी क्योंकि सड़क निर्माण विभाग ने दो महत्वपूर्ण सड़कों- रघुनाथपुर-बरमसिया और बरमसिया-शहर घाटी के ...और पढ़ें

    50 करोड़ की लागत से दुमका के दो महत्वपूर्ण सड़कों का होगा नवीनीकरण

    50 करोड़ की लागत से दुमका के दो महत्वपूर्ण सड़कों का होगा नवीनीकरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अनूप श्रीवास्तव, दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के ग्रामीणों के लिए राहत देने वाली खबर है। सड़क निर्माण विभाग ने जिले के दो महत्वपूर्ण सड़क रघुनाथपुर-बरमसिया और बरमसिया-शहर घाटी के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण की कवायद शुरू कर दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर विभाग करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है।

    इस कार्य के लिए विभाग ने रघुनाथपुर से बरमसिया तक की 26.525 किलोमीटर लंबी सड़क के कायाकल्प के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आधिकारिक टेंडर जारी किया है।

    अभी सड़क की हालत अत्यंत दयनीय है और आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी निविदा प्रक्रिया ऑनलाइन टू-कवर सिस्टम के तहत पूरी की जा रही है। काम के लिए इच्छुक संवेदक आठ अप्रैल तक ही टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

    अब सुगम होगा बरमसिया-शहरघाटी सड़क का सफर

    विभाग दूसरी बड़ी योजना बरमसिया से शहर घाटी तक की सड़क पर सुगम बनाने के लिए काम कर रहा है। इस सड़क के लिए भी 25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित करते हुए टेंडर आमंत्रित किया गया है।

    अभी यह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आए दिन छोटे-मोटे हादसे भी होते रहते हैं। सड़क के बेहतर हो जाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

    विभाग का उच्च गुणवत्ता पर जोर

    विभागीय अधिकारियों की माने तो इन सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तकनीकी बोली नौ अप्रैल को खोली जाएगी, जिसके बाद योग्य एजेंसी का चयन कर जल्द ही कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में भारी वाहनों के दबाव को सहने योग्य मजबूत सड़क तैयार करना है।

    खबरें और भी

    अब धूल और कीचड़ से मिलेगी निजात स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिकारीपाड़ा के इन रूटों पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर बरसात के दिनों में शहर घाटी वाली सड़क पर सफर करना जोखिम भरा होता है। अब इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के किसानों, छात्रों और व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज में गड़बड़ी, 37 कर्मचारी पूरे महीने नहीं आए; 25 डॉक्टरों की उपस्थिति जीरो

    यह भी पढ़ें- झारखंड में गृह रक्षा वाहिनी में बड़ा फर्जीवाड़ा, मृत अभ्यर्थी के नाम पर हुई नियुक्ति, डीजी से शिकायत



    शिकारीपाड़ा क्षेत्र की इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी। तय समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। दोनों सड़क की मरम्मत आवश्यक है। दोनों सड़क जिले की लाइफलाइन हैं।

    -

    शिशिर कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, दुमका