प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: 'वो' बनी 10 साल पुराने प्यार की दुश्मन? पति पर पत्नी को फंदे से लटकाने का केस दर्ज
दुमका के जरुवाडीह गांव में तीन बच्चों की मां अनामिका देवी की संदेहास्पद मौत हो गई, पति पर हत्या का आरोप लगा है। मायके वालों ने अवैध संबंध में बाधक बनन ...और पढ़ें

पति पर पत्नी को फंदे से लटकाने का केस दर्ज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दुमका। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जरुवाडीह गांव में सोमवार रात को तीन बच्चों की मां 24 वर्षीय अनामिका देवी की संदेहास्पद मौत हो गई। पति का कहना था कि पत्नी ने आपसी विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, मायके वालों का कहना था कि अवैध संबंध में बाधक बनने की वजह से पति ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है।
मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही थाना के सहायक अवर निरीक्षक विजित कुमार मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के पिता किशन साह के बयान पर पति समेत पांच पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जरुवाडीह के रहने वाली अनामिका ने आज से दस साल पहले सिकंदर यादव से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अनामिका तीन बच्चों की मां बनी। बताया जाता है कि पति का मोहल्ले की किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर सोमवार की रात दंपती में विवाद हुआ और रात में महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।
मंगलवार को पुलिस के पहुंचने से पहले घरवालों ने शव को नीचे उतार भी लिया। सूचना मिलते ही मृतका के मामा पंकज साह मौके पर पहुंचे और शव देखने के बाद भांजी अनामिका देवी की हत्या करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हत्या को आत्महत्या का रंग देने के लिए शव को लटकाने के बाद उतार भी लिया।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि अनामिका मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती थी। परिश्रम से घर भी बनाया था। मृतका के पति का किसी दूसरी महिला से संबंध था और इसी कारण पति तथा ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
अनामिका देवी ने कहा कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां फांसी लगाने जैसी कोई चीज नहीं थी। तीन छोटे बच्चों की मां होने के कारण वह आत्महत्या नहीं कर सकती।
वहीं, पति सिकंदर यादव का कहना था कि घर निर्माण के लिए समूह ऋण के रूप में एक लाख रुपया लिया था। पत्नी खाते से बार बार पैसा निकाल रही थी। सोमवार रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद के पत्नी बच्चों के साथ कमरे में चली गई, जबकि वह अलग खाट पर सो गया। रात में कब और कैसे पत्नी ने फांसी लगा ली, इसका पता नहीं चला।
मृतका के पिता ने अवैध संबंध में हत्या करने का आरोप लगाया है। पति समेत घर के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रवि शंकर, प्रभारी थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना