Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी दुमका की दो महिला पहलवान, खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम में कुश्ती में दिखाएंगी दम

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 03:17 PM (IST)

    दुमका की अंजू टुडू और कोमल मरांडी 28 से 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ में होने वाले खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये दोनों महिला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दुमका। खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम के तहत छत्तीसगढ़ में 28 से 31 मार्च तक होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में अंजू टुडू और कोमल मरांडी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    छत्तीसगढ़ में 28 से 31 मार्च तक खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम में दुमका की दो महिला पहलवान अंजू टुडू (68 किलोग्राम) और कोमल मरांडी (62 किलोग्राम) राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

    यह जिला के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि यहां की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रही हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. तुषार ज्योति ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कोच अफरीद खान और फरीद खान को विशेष बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि कोचों की मेहनत और मार्गदर्शन के कारण ही आज दोनों बेटियां इतने बड़े मंच तक पहुंच पाई हैं। उन्होंने दोनों पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    वहीं कुश्ती संघ के सचिव संदीप जय बम बम ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी झारखंड के लिए पदक जीतकर लौटेंगी और पूरे राज्य का नाम रोशन करेंगी। दोनों अपने दम पर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे झारखंड का परचम देशभर में लहराने का माद्दा रखती हैं।

    छोटे से जिले निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अब सभी की नजरें इन दोनों बेटियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जो अपने दमखम से झारखंड को गौरवान्वित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में 15 अप्रैल से 'बैक टू स्कूल' अभियान, ड्रॉप आउट बच्चों के नामांकन पर जोर; इस दिन मनाया जाएगा 'नो बैग डे'

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, तलवार के करतब से एक युवक लहूलुहान; सिर फटा

    खबरें और भी