Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Spanish Woman Misdeed: ...तो ऐसे हुए बेनकाब, स्पेनिश महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपितों को पकड़ना नहीं था आसान

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 03:29 PM (IST)

    Spanish Woman Misdeed Case स्पेनिश महिला सें दुष्कर्म के आरोपितों को पकड़ना आसान नहीं था। हालांकि विदेशी महिला के साथ रात में दुष्कर्म हुआ था। अंधेरे ...और पढ़ें

    पुलिस अधीक्षक सभागार में अरोपित के बारे में जानकारी देते एसपी पीतांबर सिंह खेरवार (फोटो- जागरण)
    पुलिस अधीक्षक सभागार में अरोपित के बारे में जानकारी देते एसपी पीतांबर सिंह खेरवार (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. तीन के बाद पुलिस ने पांच और आरोपित को भेजा जेल
    2. 161 के बयान के बाद बढ़ी आरोपितों की संख्या- एसपी

    जागरण संवाददाता, दुमका। एक मार्च को हंसडीहा के कुरमाहाट में स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। मंगलवार को पुलिस ने पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया। सोमवार को भी तीन को जेल भेजा था। घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब सजा दिलाने के लिए हर बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है।

    मंगलवार को पुलिस सभागार में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद दो एसआइटी टीम का गठन किया गया था। सोमवार को तीन की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस कुंजी और आसपास गांव में दबिश दे रही थी।

    सोमवार की देर शाम एक आरोपित के गिरफ्त में आने के बाद अन्य चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। बताया कि अभी केस का अनुसंधान चल रहा है। केस में और भी लोगों की अगर भूमिका सामने आएगी तो उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

    161 के बयान के बाद बढ़ी आरोपितों की संख्या- एसपी 

    एसपी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दंपती के नेपाल रवाना होने से पहले पीड़िता का 161 के तहत बयान दर्ज किया गया। जिसमें पीड़िता ने बताया कि सात लोगों को उसने देखा था, लेकिन और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    सुरक्षा लेने से किया इनकार- एसपी 

    एसपी ने बताया कि मंगलवार को नेपाल के लिए रवाना होने से पहले दंपती को पूरी सुरक्षा दी गई थी। इस पर दंपती ने कहा कि इतनी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। मामला गंभीर था, इसलिए सुरक्षा बल को भेजा गया। सीमा पर पहुंचने के बाद दंपती ने सुरक्षा बल के जवानों को वापस भेज दिया।

    कैमरे ने चेहरों को किया बेनकाब

    पुलिस सूत्रों की माने तो विदेशी महिला के साथ रात में दुष्कर्म हुआ था। अंधेरे की वजह से सभी आरोपित की पहचान आसान नहीं थी। पीड़ित महिला ने पुलिस की इस मुश्किल को आसान कर दिया। उसके हेलमेट में लगे कैमरे में शिविर में दाखिल हुए सभी आरोपितों का चेहरा कैद हो गया। पुलिस उसी के आधार पर आरोपितों की पहचान कर लगातार दबिश देती रही।

    ये भी पढ़ें-

    Spanish Woman: 'भारत से अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं...', स्पेनिश महिला ने दुमका से जाते-जाते कह दी बड़ी बातें

    Spanish Woman Misdeed: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म पर हाईकोर्ट सख्त, आला अफसरों को किया तलब; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट