Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में अश्लील फोटो वायरल होने के बाद विवाहिता लापता, पति ने प्रेमी पर लगाया पत्नी को गायब करने का आरोप

    Updated: Tue, 05 May 2026 01:55 AM (IST)

    झारखंड के दुमका में एक विवाहित महिला के अंतरंग फोटो कथित प्रेमी द्वारा वायरल किए जाने के बाद वह लापता हो गई है। ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की रहनेवाली 26 वर्षीया विवाहित महिला के अंतरंग फोटो को उसके कथित प्रेमी ने वायरल कर दिया है। फोटो वायरल होने के बाद शर्मसार हुई विवाहिता लोक लाज के मारे अपने परिवार और बच्चों को बिना बताए ही घर छोड़ कर कहीं चली गई। 

    विवाहित का पिछले 21 अप्रैल से कहीं कोई अता पता नहीं है। महिला के पति का कहना है कि पत्नी को जामा कुंडाडीह के आरोपी युवक अजय राउत ने गायब किया है। इस बाबत उसके दो बच्चे, पति और सास सहित स्वजनों ने विवाहिता महिला की काफी खोजबीन भी की है लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

    परिवार को छोड़कर अचानक गायब हुई 

    बिना बताए परिवार को छोड़कर अचानक गायब हुई महिला के गुमशुदगी को लेकर पति ने जरमुंडी थाना में एक आवेदन देकर गुहार भी लगाई। किन्तु कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पति ने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। 

    पति ने आवेदन में बताया है कि पत्नी का जामा थाना के कुंडाडीह गांव निवासी अजय राउत नामक एक युवक से नाजायज संबंध थे। 29 अप्रैल को आरोपी कथित प्रेमी ने पत्नी के साथ की अंतरंग संबंधों फोटो व वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद पत्नी किसी को कुछ बताए बिना घर से गायब हो गई है। 

    खबरें और भी

    मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण 

    बताया कि पत्नी की गुमशुदगी को लेकर 24 अप्रैल को जरमुंडी थाना में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। बताया कि वह बैंगलोर में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में चार महीने के बाद घर लौटा। 

    21 अप्रैल को छोटे भाई के मोबाइल फोन पर पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ की अश्लील वीडियो, फोटो वायरल होता देखा। पूछने पर महिला ने बताया कि उसे ऐशो आराम की ज़िन्दगी जीने के लिए और साथ काम करने के लिए अजय राउत ने प्रलोभन दिया था। कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए और फोटो वीडियो लेकर वायरल कर दिया।