विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dumka News: बच्चा चोर समझ बीटेक के छात्र को पेड़ में बांधकर लोगों ने पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त

Published: Sat, 05 Apr 2025 03:58 PM (IST)

दुमका में एक बीटेक छात्र को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पेड़ से बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. पुलिस ने दुधानी के सरूवा से मुक्त कराकर स्वजन को सौंपा
  2. मानसिक रूप से बीमार युवक पहुंच गया था शराब पीने

जागरण संवाददाता, दुमका। बच्चा चोर के शक में मानसिक रोगियों की प्रताड़ना कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की रात शराब पीने के लिए निकले बीटेक के छात्र रंजीत कुमार को लोगों ने बच्चा चोर के शक में पकड़ लिया और थोड़ी बहुत पिटाई करने के बाद पेड़ से बांध दिया।

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराकर थाना लाई। दोपहर को युवक को शहर में रहने वाले पिता के सुपुर्द कर दिया। पिता वन विभाग के सेवानिवृत्त रेंजर हैं।

मानसिक स्थिति है खराब

जानकारी के अनुसार रंजीत बीटेक कर चुका है। कुछ माह से शराब की लत लग जाने के कारण मानसिक स्थिति खराब हो गई। अक्सर रात में शराब पीने के लिए घर से निकल जाता था। शुक्रवार की रात वह इसी शराब के लत के चलते दुधानी पंचायत के सरुवा गांव पहुंच गया।

इसी बीच गांव के बाहर बैठे कुछ लोगों की नजर युवक पर पड़ गई और सभी ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर कुछ नहीं बताया तो लोगों ने पिटाई की और पेड़ से बांध दिया।

ग्रामीण उससे गांव में आने का कारण पूछते रहे, लेकिन मानसिक रोगी होने की वजह से इधर उधर का जवाब देता रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने 100 नंबर पर कॉल किया और बताया कि एक बच्चा चोर को पकड़कर रखा है। इसके बाद नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजू राम मौके पर पहुंचे और युवक को कब्जे में लिया।

पुलिस ने युवक को किया सुपुर्द

थाना लाकर पुलिस ने जब बात की तो युवक ने बताया कि वह शहर का एक रहने वाला है और उसके पिता वन विभाग से रिटायर हो चुके हैं। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद स्वजन को सूचित किया। दोपहर को घर वाले थाना पहुंचे तो पुलिस ने युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी नंद किशोर यादव का कहना है कि युवक पढ़ा लिखा है, लेकिन शराब पीने की वजह से मानसिक स्थिति खराब हो गई और शराब पीने के लिए दुधानी पहुंच गया। युवक को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

Dhanbad News: चर्म रोग विभाग के कर्मी पर लगा नर्स से छेड़खानी का आरोप, जांच में जुटा अस्पताल प्रबंधन

Anuj Kanojiya Encounter: अनुज कनौजिया को संरक्षण देने वाला पिंटू सिंह गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे ये बड़े राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।