Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका में व्यापारी के घर में घुसे चोर, महिला ने मचाया शोर तो ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

    By Anoop ShrivastavEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:27 PM (GMT+05:30)

    दुमका में एक व्यापारी के घर में चोरी के इरादे से घुसे दो युवकों में से एक को महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर र ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चोरों ने दुमका में व्यापारी के घर में घुसने का प्रयास किया।

    2. महिला के शोर मचाने पर एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा।

    3. ग्रामीणों ने चोर को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की।

    जागरण संवाददाता, दुमका। नगर थाना क्षेत्र के नीचे बाजार में नेहा रेडिमेड की दुकान के मालिक शंभू मेहरिया के डीईओ कार्यालय के समीप आवास में बुधवार की दोपहर दो युवक चोरी के इरादे से घर में घुस गए। उस समय घर के सभी पुरुष दुकान पर थे और घर में एक महिला थी। 

    महिला के शोर मचाने पर दोनों युवक भाग निकले। मुहल्ले के लोगों ने पीछा कर राजू दास नामक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा साथी भाग निकलने में सफल रहा। लोगों ने राजू की पेड़ में बांधकर पिटाई की। 

    बाद में नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को थाना लेकर आई। राजू को पहले भी पुलिस हिरासत में ले चुकी है, लेकिन शिकायतकर्ता के सामने नहीं आने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। 

    शोर के बाद दोनों आरोपित भाग निकले

    शंभू मेहरिया की बाजार में दो रेडीमेड कपड़े की दुकान है। घर के सभी पुरुष दुकान देखते हैं। दोपहर करीब एक बजे दो युवक घर में घुस गए। महिला की नजर जब उन पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। शोर के बाद दोनों आरोपित भाग निकले। 

    शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और भाग रहे दोनों युवकों का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद लोगों ने एक को पकड़ लिया और दूसरा भाग निकला। लोगों ने आरोपित को पहले पेड़ से बांधा और जमकर पिटाई की। 

    महिला के शोर मचाने पर भागना पड़ा

    शिवपहाड़ के रहने वाले राजू दास ने लोगों को बताया कि वह अपने साथी डॉक्टर सिंह के साथ चोरी के इरादे से घुसा था। महिला के शोर मचाने पर भागना पड़ा। आरोपित की जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने नगर थाना काे सूचित किया। एएसआई अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपित को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अशोक राम का कहना है कि आरोपित को जेल भेजा जाएगा। 

    खबरें और भी

    नशे का लती है आरोपित

    पुलिस की माने तो राजू और उसका साथी नशे के आदी है। पहले भी राजू दास को चोरी के संदेह में लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। आवेदन नहीं मिलने की वजह से पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- बासुकीनाथ में पिकअप वैन ने कांवरिया को कुचला, यूपी के देवरिया के श्रद्धालु की मौत