JFWCE: दुमका-रांची के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, धनबाद के परीक्षार्थियों को भी मिलेगा लाभ
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 19 जुलाई को होने वाली झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 5 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

दुमका-रांची परीक्षा स्पेशल। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE-202) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने विशेष पहल की है। 19 जुलाई को होने वाली परीक्षा के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच अनारक्षित (Unreserved) परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
इन ट्रेनों का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। रेलवे ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचने और स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की। रांची-दुमका ट्रेन का लाभ धनबाद को भी मिलेगा। यह ट्रेन धनबाद होकर गुजरेगी।
ट्रेन संख्या 08619/08620
रांची – दुमका – रांची परीक्षा स्पेशल
➡️ रांची से प्रस्थान: 19 जुलाई 2026 (रविवार) – रात 08:20 बजे
➡️ दुमका आगमन: 20 जुलाई 2026 (सोमवार) – सुबह 05:30 बजे
⬅️ दुमका से प्रस्थान: 20 जुलाई 2026 – सुबह 07:45 बजे
⬅️ रांची आगमन: 20 जुलाई 2026 – शाम 05:45 बजे
ट्रेन संख्या 08103/08104
टाटानगर – हज़ारीबाग रोड – टाटानगर MEMU परीक्षा स्पेशल
➡️ टाटानगर से प्रस्थान: 19 जुलाई 2026 (रविवार) – शाम 06:30 बजे
➡️ हज़ारीबाग रोड आगमन: 20 जुलाई 2026 – रात 01:15 बजे
⬅️ हज़ारीबाग रोड से प्रस्थान: 20 जुलाई 2026 – रात 02:00 बजे
⬅️ टाटानगर आगमन: 20 जुलाई 2026 – सुबह 08:15 बजे
खबरें और भी
ट्रेन संख्या 08624/08623
रांची – पटना (PNBE) – रांची परीक्षा स्पेशल
➡️ रांची से प्रस्थान: 19 जुलाई 2026 (रविवार) – शाम 06:30 बजे
➡️ पटना (PNBE) आगमन: 20 जुलाई 2026 – रात 02:45 बजे
⬅️ पटना (PNBE) से प्रस्थान: 20 जुलाई 2026 – सुबह 05:30 बजे
⬅️ रांची आगमन: 20 जुलाई 2026 – दोपहर 03:15 बजे
ट्रेन संख्या 08604/08603
रांची – गढ़वा रोड – रांची MEMU परीक्षा स्पेशल
➡️ रांची से प्रस्थान: 18 जुलाई 2026 (शनिवार) – शाम 05:30 बजे
➡️ गढ़वा रोड आगमन: 18 जुलाई 2026 – रात 11:45 बजे
⬅️ गढ़वा रोड से प्रस्थान: 19 जुलाई 2026 – रात 01:00 बजे
⬅️ रांची आगमन: 19 जुलाई 2026 – सुबह 06:15 बजे
ट्रेन संख्या 08602/08601
रांची – गढ़वा रोड – रांची MEMU परीक्षा स्पेशल
➡️ रांची से प्रस्थान: 19 जुलाई 2026 (रविवार) – रात 07:45 बजे
➡️ गढ़वा रोड आगमन: 20 जुलाई 2026 – रात 01:00 बजे
⬅️ गढ़वा रोड से प्रस्थान: 20 जुलाई 2026 – रात 01:15 बजे
⬅️ रांची आगमन: 20 जुलाई 2026 – सुबह 06:15 बजे
South Eastern Railway द्वारा कुल 5 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि JFWC परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।
📢 महत्वपूर्ण सूचना: ये सभी ट्रेनें Unreserved (अनारक्षित) होंगी।