Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोले के भक्तों के लिए खुशखबरी: दुमका तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, देवघर-जसीडीह का समय भी बदला

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:07 PM (IST)

    पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए दो जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनों का विस्तार दुमका तक किया है और देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल के समय में बदलाव किया है। ...और पढ़ें

    यात्रियों की मांग पर दुमका तक बढ़ीं मेमू स्पेशल ट्रेनें (AI Generated Image)

    यात्रियों की मांग पर दुमका तक बढ़ीं मेमू स्पेशल ट्रेनें (AI Generated Image)

    HighLights

    1. दो जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनों का दुमका तक विस्तार।

    2. देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव।

    3. श्रावणी मेले के लिए 3 से 30 अगस्त 2026 तक प्रभावी।

    संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को सुगम बनाने के लिए पूर्व रेलवे ने दो जोड़ी मेमू श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का विस्तार दुमका तक करने तथा देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल ट्रेन की एक जोड़ी के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया है। यह संशोधित व्यवस्था तीन से 30 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।

    अधिकृत जानकारी के मुताबिक, 03510 जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल जसीडीह से 08:45 बजे प्रस्थान करेगी और 10:30 बजे दुमका पहुंचेगी, जबकि 03509 दुमका-जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका से 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और 12:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

    इसी तरह, 03516 जसीडीह–दुमका मेमू स्पेशल जसीडीह से 19:10 बजे प्रस्थान करेगी और 21:00 बजे दुमका पहुंचेगी, जबकि 03515 दुमका–जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका से 21:20 बजे प्रस्थान करेगी और 23:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

    ये सभी ट्रेनें दोनों दिशाओं में देवघर, मोहनपुर, सिरसा नूनथर, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा तथा न्यू मदनपुर स्टेशनों पर ठहरेंगी। इन सेवाओं के विस्तार तथा ट्रेनों के समय में किए गए संशोधन से बैद्यनाथधाम, बासुकीनाथ तथा दुमका के लिए रेल संपर्क और बेहतर हो गया है।

    श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसी प्रकार 03507 देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल देवघर से 08:15 बजे प्रस्थान करेगी और 08:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

    वहीं, 03508 जसीडीह–देवघर मेमू स्पेशल जसीडीह से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और 23:45 बजे देवघर पहुंचेगी।

    बताते चलें कि दो दिन पूर्व ही दुमका रेलवे स्टेशन पर कांवड़िया व यात्रियों ने रेल प्रबंधन से जसीडीह से बासुकीनाथ तक चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों का विस्तार दुमका तक करने की मांग की थी। रेल प्रबंधन की ओर से लिए गए इस निर्णय से यात्री व कांवरियों में खुशी है।