Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime News: हंसडीहा में युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, स्वजनों ने पुलिस को नहीं उतारने दी बॉडी

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 04:24 PM (GMT+05:30)

    हंसडीहा थाना क्षेत्र के बभनखेता गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया। मृतक के स्वजनों का ...और पढ़ें

    युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया
    युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

    HighLights

    1. मृतक युवक का नाम मानिकचंद्र मिर्धा है
    2. पुलिसअपराधियों का पता लगाने में जुट गई है
    3. जांच के लिए पुलिस ले रही है तकनीक का सहारा

    संवाद सहयोगी, हंसडीहा (दुमका)। हंसडीहा थाना क्षेत्र के बभनखेता गांव में शुक्रवार को मानिकचंद्र मिर्धा नामक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया।

    युवक के शरीर दिखाई दे रहे जख्म के आधार पर मृतक के स्वजनों का कहना है कि हत्या कहीं दूसरी जगह कर कर शव को यहां लाकर पेड़ से लटका दिया गया होगा। घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची हंसडीहा थाना पुलिस की टीम को स्वजनों ने शव को उतारने नहीं दिया।

    ग्रामीण पुलिस से उच्च स्तरीय जांच करने की मांग करते हुए दोषी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉयड बुलाकर घटना में संलिप्त अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है।

    पन्द्रह दिन पहले लौटा था घर, पत्नी है मायके में

    मानिकचंद्र मिर्धा पंजाब में ड्राइवर का काम करता था। परिवार में पत्नी सहित चार बेटी एक बेटा है। स्वजनों ने बताया कि वह 15 दिन पहले घर आया था। गुरुवार को दोपहर तीन बजे के करीब घर से निकला था।

    शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो मृतक के स्वजनों को इसकी जानकारी मिली। हंसडीहा थाना प्रभारी ने कहा कि स्वजनों ने किसी से दुश्मनी या विवाद की बात नहीं होने की बात कही है।

    ऐसे में हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है। पुलिस तकनीकी का सहारा लेते हुए अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

    ये भी पढे़ं-

    नक्सलियों का बिहार-झारखंड बंद बेअसर, धमकी के बाद से हाईअलर्ट पर थी पुलिस

    Ranchi News: खेल प्रतियोगिता में खराब प्रदर्शन पर शिक्षक ने छात्रों को बेल्ट और डंडे से पीटा, TC देने की दी धमकी; केस दर्ज

    खबरें और भी