Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AJSU नेता ने पत्रकार पर हमले को लेकर मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला, बर्खास्तगी की मांग

    Updated: Fri, 01 May 2026 09:52 PM (IST)

    आजसू प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर पत्रकार से मारपीट को लेकर तीखा हमला बोला। ...और पढ़ें

    प्रेस वार्ता में गोरखनाथ चौधरी। (जागरण)

    प्रेस वार्ता में गोरखनाथ चौधरी। (जागरण)

    HighLights

    1. आजसू प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी ने मंत्री इरफान अंसारी पर हमला बोला।

    2. पत्रकार पर हमले को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।

    3. मंत्री इरफान अंसारी की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।

    संवाद सूत्र, खरौंधी(गढ़वा)। आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता सह पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला।

    उन्होंने  पत्रकार के साथ हुई मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया।

    चौधरी ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में पत्रकारों पर हमला शर्मनाक है। यदि मंत्री की मौजूदगी में इस तरह की घटना होती है, तो यह सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन का स्पष्ट उदाहरण है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर अहंकार और दबाव की राजनीति हावी हो चुकी है।उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर 'मोहब्बत की दुकान' की बात की जाती है, वहीं झारखंड में नफरत और भय का माहौल बनाया जा रहा है।

    सुर्खियों में रहना चाहते हैं मंत्री

    मंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे लगातार विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बदहाल है।

    अस्पतालों में अव्यवस्था, दवाइयों की कमी और गरीब मरीजों की परेशानी पर मंत्री मौन हैं। चौधरी ने कहा कि जब पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

    उन्होंने इसे राज्य सरकार की विफलता करार दिया।उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि मंत्री इरफान अंसारी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    अंत में उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए और जनता समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी।

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग पत्रकार पिटाई प्रकरण: प्रदेश कांग्रेस ने बनाई 4 सदस्यीय समिति, हत्या और मारपीट की करेगी जांच