Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग पत्रकार पिटाई प्रकरण: प्रदेश कांग्रेस ने बनाई 4 सदस्यीय समिति, हत्या और मारपीट की करेगी जांच

    Updated: Fri, 01 May 2026 11:58 AM (IST)

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने हजारीबाग में एक अल्पसंख्यक परिवार की हत्या और पत्रकार पर हमले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। ...और पढ़ें

    कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी। फाइल फोटो

    कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। हजारीबाग घटना की जांच को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। ज्ञात हो कि यहां जब पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे थे उसी वक्त एक पत्रकार ने चतरा में हवाई हादसे के पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने से संबंधित प्रश्न पूछा।

    आरोप है कि इस सवाल के पूछे जाने के बाद मंत्री के नजदीकी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो पत्रकारों की पिटाई कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशा पर हजारीबाग में एक अल्पसंख्यक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या तथा हाल के दिनों में एक पत्रकार के घायल होने की गंभीर घटना की निष्पक्ष जांच हेतु चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि समिति का उद्देश्य घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार एवं संबंधित पक्षों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्रित करना है, ताकि तथ्यों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा जा सके।

    गठित जांच दल में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक ममता देवी, प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दुबे और झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन मंजूर अंसारी को रखा गया है।

    मुंजनी ने बताया कि समिति शीघ्र ही हजारीबाग पहुंचकर पीड़ित परिवार एवं घायल पत्रकार से मुलाकात करेगी तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: इरफान अंसारी के समर्थक मीडिया के सवाल पर भड़के, पत्रकारों की पिटाई का वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में 5 दिनों से लापता तीन भाई-बहनों के नदी में मिले शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप