Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; तीन युवक गंभीर

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:47 PM (GMT+05:30)

    भवनाथपुर में हीरो शोरूम के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की ...और पढ़ें

    हीरो शोरूम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। जागरण

    हीरो शोरूम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। जागरण

    HighLights

    1. हीरो शोरूम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।

    2. झूलन मेले से लौट रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

    संवाद सूत्र, भवनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हीरो शोरूम के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती पर निकले एएसआई उपेंद्र राम मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवनाथपुर पहुंचाया, जहां डॉ. फैज अहमद ने प्राथमिक उपचार किया।

    घायलों में एक बाइक पर सवार 14 वर्षीय रंजीत प्रजापति (पिता- अक्षेवर प्रजापति), 16 वर्षीय नीरज कुमार (पिता- विनय प्रजापति), दोनों निवासी कोन मंडरा गांव, तथा दूसरा बैंक चालक 22 वर्षीय दानीम अंसारी (पिता- मैनुद्दीन अंसारी), निवासी अरसली उत्तरी गाड़ले टोला शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार, रंजीत और नीरज अपने एक अन्य साथी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर भवनाथपुर में लगे झूलन मेले से अपने डेरा कर्पूरी चौक लौट रहे थे। वहीं, दूसरी ओर से अरसली से एक बाइक पर सवार एक युवक, एक महिला और तीन छोटे बच्चों के साथ भवनाथपुर मेला देखने आ रहा था। हीरो शोरूम के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से चल रही थीं, जिसके कारण हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि दूसरी बाइक पर सवार महिला और तीनों छोटे बच्चों को कोई चोट नहीं आई।

    घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। घटना के बाद पुलिस दोनों बाइक को सुरक्षा के दृष्टि कोन से सुरक्षित थाना ले आई है और मामले की जांच में जुट गई है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसा: 4 युवकों की मौत, दो घायल

    यह भी पढ़ें- गढ़वा में NH-39 पर मवेशियों से लदे पिकअप ने बुलेट सवार दो दोस्तों को कुचला; 19 मई को थी मनीष की शादी, अब घर से उठी अर्थी